बेटी राहा को सीने से चिपकाए दिखाई दिए रणबीर कपूर, वायरल हुआ वीडियो
बेटी राहा को सीने से चिपकाए दिखाई दिए रणबीर कपूर, वायरल हुआ वीडियो
Share:

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उनके साथ इस मूवी में श्रद्धा कपूर दिखाई देने वाली है। ये दोनों स्टार अपनी फिल्म का अलग-अलग प्रमोशन में व्यस्त चल रहे है। इसी  दौरान रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। दरअसल, इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ दिखाई दे रहे है।  

रणबीर कपूर की गोद में नजर आई बेटी राहा: खबरों का कहना है कि सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने सोमवार की शाम को एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर कलीना एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे है। वहीं जो खास बात है वह है कि रणबीर कपूर छोटी सी बेटी राहा कपूर को अपने सीने से चिपकाए दिखाई दिए और उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा अपने हाथ से ढका हुआ था। इस तरह से राहा कपूर का चेहरा अभी तक लोगों को दिखाई नहीं दिया।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में: बताते चलें कि रणबीर कपूर ने वर्ष 2022 के अप्रैल में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से विवाह रचा लिया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सा 2022 के नवंबर में बेटी राहा के माता-पिता बन गए थे। रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो  वह लव रंजन के डायरेक्शन वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई देने वाले है। इस मूवी के साथ साथ रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के साथ काम करते दिखाई देने वाले है। संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

एक बार फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करेगी कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी

पत्नी के इल्जामों पर नवाजुद्दीन ने तोड़ी चुप्पी...तो समर्थन में आई कंगना

जन्मदिन पर पूरा हुआ जान्हवी का सपना, जल्द जूनियर NTR की इस फिल्म में आएंगी नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -