एक बार फिर TV पर प्रसारित होगी 'रामायण', जानिए कब और कहां देख पाएंगे शो?
एक बार फिर TV पर प्रसारित होगी 'रामायण', जानिए कब और कहां देख पाएंगे शो?
Share:

चर्चित धार्मिक सीरियल निर्माता रामानंद सागर का मशहूर शो 'रामायण' को 30 वर्षों से अधिक का समय हो गया है किन्तु आज भी इसके हर एक किरदार से लेकर कई सीन लोगों को याद हैं। शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, दारा सिंह एवं अरविंद त्रिवेदी समेत अन्य ने मुख्य किरदार निभाया। 'रामायण' का प्रसारण मूल रूप से 1987-88 में दूरदर्शन पर हुआ था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए बाद में अन्य चैनल पर पुन: प्रसारण भी किया गया। 

'आदिपुरुष' विवाद के कारण 'रामायण' की चर्चा एक बार फिर से जोरों पर चल रही है। रामानंद सागर के शो से तुलना करते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स 'आदिपुरुष' के मेकर्स को ट्रोल करने लगे। इन सबके बीच 'रामायण' को फिर से टेलीविज़न पर दिखाने का फैसला किया गया है। जी हां, 'रामायण' को जल्द ही टेलीविज़न पर दिखाया जाएगा। शेमारू टीवी ने यह ऐलान किया है कि चैनल पर इस पौराणिक शो को 3 जुलाई से शाम 7.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। यदि आप भी इस सीरियल को मिस कर रहे थे या फिर वो युवा जिन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा है वह इसे देख सकते हैं। 

शेमारू ने शो का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए सोशल मीडिया पेज पर इसकी खबर दी है। पोस्ट में लिखा है, 'आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं हम विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण... देखिए रामायण 3 जुलाई से शाम 7:30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।' पोस्ट में अलग-अलग प्लेटफॉर्म के बारे में बताया गया है कि शेमारू टीवी कितने नंबर पर उपलब्ध है। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण को लेकर प्रशंसक बहुत उत्साहित हो गए हैं। 

दतिया में हुआ दर्दनाक हादसा, 1 दर्जन से अधिक की मौत कई घायल

पसूरी रीमेक पर आई अरिजीत स‍िंह की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

डिफेंस फोर्स में शामिल हुई रवि किशन की बेटी, बनी 'अग्निवीर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -