डिफेंस फोर्स में शामिल हुई रवि किशन की बेटी, बनी 'अग्निवीर'
डिफेंस फोर्स में शामिल हुई रवि किशन की बेटी, बनी 'अग्निवीर'
Share:

भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता से नेता बने रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला डिफेंस फोर्स में सम्मिलित हो गई हैं। वो भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत डिफेंस फोर्स का हिस्सा बनी हैं। इस योजना को पिछले वर्ष ही आरम्भ किया गया था। इस वर्ष के आरम्भ में रवि किशन ने अपनी बेटी के डिफेंस फोर्स में सम्मिलित होने की इच्छा जताई थी। जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड के चलते, उन्होंने कहा था कि इशिता दिल्ली निदेशालय की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट का भाग थीं, जिसने उस दिन परेड में भाग लिया था।

रवि किशन ने बेटी की इस सफलता को लेकर ट्विटर पर पुष्टि की है। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष 15 जून को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'सुबह बिटिया बोली कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हूं। मैंने उससे कहा, बेटा गो अहेड (आगे बढ़ो)।' वही बात यदि इशिता शुक्ला की करें, तो वो अभी 21 वर्ष की हैं। उनका जन्म 10 फरवरी को जौनपुर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज से पढ़ाई की है। इशिता NCC में कैडेट रह चुकी हैं। उन्हें वर्ष 2022 में NCC के एडीजी अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस से सम्मानित किया गया था। उन्हें कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया था। 

इशिता शुक्ला इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह घूमने फिरने के अतिरिक्त इंडोर शूटिंग का शौक भी रखती हैं। इशिता कुल 4 बहन भाई हैं। इनमें सबसे तनिष्का शुक्ला हैं। जो इशिता की बड़ी बहन हैं। तनिष्का बिजनेस मैनेजर एवं इन्वेस्टर हैं। दूसरे स्थान पर उनकी बहन रीवा शुक्ला हैं। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। इशिता का एक भाई भी है। जिसका नाम सक्षम शुक्ला है।

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ खाक

बिहार सरकार ने रोका 1000 शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन, जानिए वजह?

'1 जुलाई तक अपने होटलों से उतार लें देवी-देवताओं की तस्वीरें', मुसलमानों को यशवीर महाराज की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -