सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए तैयार है राज्य सरकार
सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए तैयार है राज्य सरकार
Share:

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि सूखे की प्राकृतिक विपदा के दौर में सरकार किसानों के साथ है। सरकार किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने देगी। किसान अपने समीप के कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों या फिर अपने जिले के कलेक्टर से ही संपर्क कर सकते हैं। राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के नाम पर अपील जारी करते हुए कहा गया कि इस साल छत्तीसगढ़ में बारिश कम होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य शासन द्वारा 117 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी किसान के घर से ही हैं और इसलिए किसानों की मुश्किलों को जान सकते हैं। किसान सूखे खेतों को देखकर दुखी होते हैं यह एक स्वाभाविक बात है। मगर संकट के इस दौर में किसान हिम्मत जरूर रखें। उन्हें परेशानियों का मिल- जुलकर सामना करना होगा।

उन्होंने प्रदेश में किसान मितान केंद्र प्रारंभ किए जाने की बात की। राज्य सरकार को करीब 33 प्रतिशत से भी अधिक फसल की क्षति पर किसानों को मुआवज़ा देने का निर्णय लिया गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -