एक रूपए में तीन गिलास, जीतेगा रामविलास
एक रूपए में तीन गिलास, जीतेगा रामविलास
Share:

पटना : एक ओर जहां बिहार राज्य में राज्य सरकार द्वारा शराब विक्रय को प्रतिबंधित कर दिया है वहीं केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ताड़ी व्यवसायियों के फेवर में उतर आए हैं। केंद्रीय मंत्री पासवान का कहना है कि सीएम नीतीश की बुद्धि भी अजब और गजब है। जो नेता 17 वर्ष तक आरएसएस की गोद में बैठे वे ही संघ मुक्त भारत की बात कर रहे हैं। करीब 10 वर्ष तक लोगों को शराब पिलवाई मगर अचानक से इसे बंद कर दिया।

दरअसल केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ताड़ी विक्रेताओं का समर्थन कर रहे थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजनीतिक रूप से हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि राजनीतिक कलाकारी करना नीतीश कुमार से ही सीखा जा सकता है। नीतीश कुमार को देश में घूमने की सलाह भी दी गई।

उन्होंने इस दौरान राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी नहीं बख्शा और कहा कि अब तो लोग मंडल मसीहा बनने लगे हैं मगर वे पहले कहां थे। आखिर वीपी सिंह को भी ये भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि ताडी कोई शराब नहीं है यह तो लीची की ही तरह है। महात्मा गांधी ने तो इसे नीरा कहा था।

दरअसल वर्ष 1991 में लालू प्रसाद यादव ने भी ताड़ी पर छूट लगाई थी। यही नहीं हाजीपुर में तो नारा भी लगाया जाता था। एक रूपए में तीन गिलास जीतेगा भाई राम विलास। आखिर लालू नीतीश से क्यों डर रहे हैं। ताड़ी को प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई बार चिकित्सक भी ताड़ी पीने के लिए कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रामोदय से भारत उदय के लिए प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने इस तरह का विजन दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -