26 साल बाद इंडस्ट्री में बेटे संग वापसी कर रही ये मशहूर अदाकारा
26 साल बाद इंडस्ट्री में बेटे संग वापसी कर रही ये मशहूर अदाकारा
Share:

मशहूर फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मंदाकिनी इन दिनों दोबारा सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं। वह एक बार फिर से इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रहीं हैं। जी दरअसल मंदाकिनी जल्द ही 'मां ओ मां' नाम के गाने में दिखाई देंगी। मिली जानकारी के तहत इस गाने में उनके साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर को भी देखा जाएगा। बीते 26 सालों से मंदाकिनी फिल्म इंडस्ट्री से दूर थीं लेकिन अब वह वापसी को तैयार हैं। मिली जानकारी के तहत अब वह डायरेक्टर साजन अग्रवाल की म्यूजिक वीडियो से वापस कर रही हैं। जी हाँ और मंदाकिनी के साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर नजर आने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rabbil (@rabbil_101)

अब आइए जानते हैं रब्बिल ठाकुर आखिर हैं कौन। साल 1990 में मंदाकिनी ने पूर्व बौद्ध मंक डॉ। Kagyur T। Rinpoche Thakur से शादी कर ली थी और इस शादी से मंदाकिनी को दो बच्चे हुए बेटा रब्बिल ठाकुर और बेटी राब्जा इनाया। जी हाँ और मंदाकिनी के पति डॉ। ठाकुर अपने बचपन में 1970 और 80 के दशक में मर्फी रेडियो के विज्ञापन में आने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट थे। आपको बता दें कि रब्बिल ठाकुर, एक्ट्रेस मंदाकिनी के पहले बच्चे हैं। बात करें मंदाकिनी के बारे में तो उन्होंने अपने पति संग शादी के बाद बौद्ध धर्म को अपना लिया था। ऐसे में रब्बिल भी उसी धर्म को मानते हैं। वहीं रब्बिल ठाकुर उन स्टार किड्स में से हैं, जिन्हें लाइमलाइट से दूर रहना है। जी हाँ और वह इंस्टाग्राम पर ठीकठाक फॉलोइंग रखते हैं। इसी के साथ रब्बिल, अपनी मां मंदाकिनी के काफी करीब हैं और वह उनके साथ ढेरों फोटोज भी शेयर करते हैं।

वैसे तो रब्बिल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वह शादीशुदा हैं। आपको बता दें कि अप्रैल 2021 में रब्बिल ठाकुर ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और इस वीडियो में उन्हें और उनकी पत्नी बुशरा को शादी एक बंधन में बंधते देखा जा सकता है। जी हाँ और यह वीडियो बेहद रोमांटिक रहा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'बुशरा और रब्बिल हमेशा के लिए साथ-साथ। मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली।' फिलहाल अपने डेब्यू को लेकर रब्बिल तो खुश हैं ही, उनकी मां भी बेटे संग पहली बार काम करने के लिए उत्साहित हैं। मंदाकिनी चाहती हैं कि आगे उनके बेटे को और भी काम मिले।

फिल्म से की थी शुरुआत लेकिन आज TV पर राज करती है ये मशहूर अदाकारा

मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहीं सुष्मिता, मोनोकिनी में तस्वीर वायरल

चिरंजीवी-वेंकटेश संग पार्टी करते दिखे सलमान, तस्वीर वायरल

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -