आदमपुर उपचुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिन जेल से बाहर रहेगा डेरा प्रमुख
आदमपुर उपचुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिन जेल से बाहर रहेगा डेरा प्रमुख
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी है। यह फैसला आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से एन पहले लिया गया है। बता दें कि आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले, राम रहीम को जून में एक महीने की पैरोल पर छोड़ा गया था और फरवरी में उसकी तीन हफ्तों की फर्लो मंजूर की गई थी।

हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह ने 11 अक्टूबर पर राम रहीम की अर्जी की जांच की थी। उन्होंने कहा था कि, 'संबंधित अधिकारियों की ओर से पैरोल एप्लिकेशन की जांच की गई है। कानून के हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।' डेरा प्रमुख फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सिरसा या राजस्थान में डेरा परिसर में रहेगा, जिसे लेकर तैयारियां पहले ही आरंभ हो चुकी हैं।

राम रहीम को कितनी बार मिली पैरोल:-

बता दें कि वर्ष 2021 में राम रहीम तीन बार पैरोल पर जेल से बाहर आया था। जबकि, वर्ष 2022 में उसे दो बार पैरोल मिली। उस दौरान राम रहीम फरवरी में 21 दिन और जून महीने बाहर रहा। जेल अधिकारियों के मुताबिक, राम रहीम 31 दिसंबर 2022 से पहले कम से कम 40 दिनों की पैरोल हासिल कर सकता है। यदि कोई अपराधी कैद में निर्धारित साल पूरे कर लेता है, तो वह एक साल में 90 दिनों के लिए जेल से बाहर रह सकता है।

आज हो सकता है हिमाचल चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान, 3 बजे निर्वाचन आयोग की PC

शराब पीकर गाड़ी चलने वालों पर होगा सख्त एक्शन, सरकार का बड़ा फैसला

घाघरा नदी में उफान से बाँध टूटा, कई गाँव जलमग्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -