राम कपूर ने इंटरनेट पर शेयर कर दिया पत्नी का ऐसा वीडियो, देखकर फैंस हुए लोटपोट
राम कपूर ने इंटरनेट पर शेयर कर दिया पत्नी का ऐसा वीडियो, देखकर फैंस हुए लोटपोट
Share:

टीवी के चर्चित शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के राम कपूर जिस प्रकार पर्दे पर अपनी ऑन-स्क्रीन रोमांस के लिए जाने जाते हैं, असल जिंदगी में भी वह बहुत रोमांटिक हैं। दोनों की प्यार भरी फोटोज को देख प्रशंसकों का दिन बन जाता है। हाल ही में, राम कपूर ने अपनी पत्नी गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) का एक जबरदस्त वीडियो साझा कर दिया, जिसे लोग तो पसंद कर रहे हैं, मगर उनकी पत्नी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।  

वही राम कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी गौतमी कपूर का एक प्यारा वीडियो साझा किया है। वीडियो में गौतमी अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का गाना ‘क्यूटीपाई’ गाते हुए ठुमके लगा रही हैं। उनका मजेदार डांस राम कपूर कैप्चर कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी क्लिप बनाकर साझा कर दिया, जिसकी भनक गौतमी को नहीं थी। साथ ही राम ने अपनी बीवी को ‘नौटंकी’ भी बताया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

वीडियो साझा करते हुए राम कपूर ने लिखा, “इस नौटंकी को देखो।” राम ने जैसे ही अपनी पत्नी का ये वीडियो साझा किया, गौतमी गुस्से से आगबबूला हो गईं। उन्होंने बहुत सारी एंग्री इमोजी साझा करते हुए लिखा, “इसे अपलोड करने के लिए तुम्हें ब्लॉक किया जा रहा है।” कपल के फनी मोमेंट्स उनके प्रशंसकों को भी बहुत पसंद आ रहे है। लोग उन्हें बेस्ट कपल भी कह रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि वह परफेक्ट कपल गोल्स दे रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

70 दिन बाद जेल से छूटे शीजान खान, रो-रोकर बुरा हुआ मां और बहन का हाल

VIDEO! शहनाज गिल ने सबके कर दिया कुछ ऐसा, देखकर भड़के लोग

तेजस्वी प्रकाश को छोड़ रुबीना दिलैक संग होली खेलते नजर आए करण कुंद्रा, सामने आया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -