कॉमेडी हाई स्कूल में नजर आने वाले है राम कपूर
कॉमेडी हाई स्कूल में नजर आने वाले है राम कपूर
Share:

टीवी के कई शोज है जो पहले काफी हिट हुए थे जैसे आप सभी को याद हो शो बड़े अच्छे लगते है। यह शो राम कपूर और साक्षी तंवर पर बेस्ड था और इसे पसंद भी किया गया था। राम कपूर को आप सभी ने कई टीवी शोज और मूवीज में देखा ही होगा। आपको बता दें की इस बार फिर से राम अपने जलवे को दिखाने छोटे पर्दे पर आ रहें है। जी हाँ जल्द ही राम कपूर कॉमेडी शो में कॉमेडी दिखाने आ रहें है खबर है कि वे जल्द ही कॉमेडी बेस्ड शो कॉमेडी हाई स्कूल में नजर आने वाले है। आप सभी को बता दें की यह शो डिस्कवरी जेईईटी चैनल पर आने वाला है।

इस शो में एक कक्षा के पृष्ठभूमि को लेकर समाज, संस्कृति, शिक्षा और सामयिकी के बारे में उनसे जुडी बातों के बारे में बताया जाने वाला है। राम से इस बारे में बात के दौरान उन्होंने कहा कि - "हास्यप्रद शैली में महारत हासिल करना बहुत मुश्किल है। मैंने इसमें हाथ आजमाने की कोशिश पहले कभी नहीं की, लेकिन हमेशा से एक मजबूत किरदार निभाने के लिए तैयार रहा हूं। मैंने कॉमेडी हाई स्कूल के विचार को समझने के तुंरत बाद ही इसमें काम के लिए हामी भर दी। इसमें अपने आप कई चीजें ऐंसी हो जाती हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी।" अब देखते है कि राम कॉमेडी में अपना कमाल किस तरह दिखाते है।

इस बार टीआरपी लिस्ट में कुंडली भाग्य आया दूसरे पायदान पर

जब DID के सेट पर पहुंची धन्नो और बसंती

युविका और प्रिंस की सगाई से नाराज़ हुई ये एक्ट्रेस, किया ऐसा कमेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -