'इतना लेट क्यों बोल रही है...', प्रियंका पर भड़की राखी सावंत
'इतना लेट क्यों बोल रही है...', प्रियंका पर भड़की राखी सावंत
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर ख़बरों में छाई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें साइडलाइन कर दिया गया था। फिल्मों में कोई उन्हें काम नहीं दे रहा था। इस कारण से उन्हें हॉलीवुड का रुख करना पड़ा। अब प्रियंका के इस खुलासे पर एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वही एक इंटरव्यू के चलते राखी सावंत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर प्रियंका चोपड़ा के नए बयान पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, ''इतना लेट क्यों बोल रही है। पहले जब फिल्में कर रही थी, तब क्यों नहीं बोली। मैं किसी का साथ ना देकर न्यूट्रल बात करूंगी। आई लव प्रियंका। वह मेरी दोस्त हैं। उनकी मां भी हमारी फ्रेंड हैं।''

आगे राखी सावंत ने कहा, ''उन्होंने (प्रियंका चोपड़ा) इतनी सारी फिल्में की, इतने सारे अवॉर्ड्स लिए। तब उन्होंने कुछ क्यों नहीं बोला। आज वह US में जाकर बस गई है तथा अब ये क्यों बोल रही हैं।'' हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक पॉडकास्ट शो में खुलासा कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत परेशान किया गया था। कोई उन्हें काम देने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। उन्हें इंडस्ट्री से अलग करने का पूरा प्रयास किया गया। इस प्रकार की राजनीति से परेशान होकर वह बॉलीवुड को छोड़कर यूएस में सेटल हो गईं। प्रियंका के इस खुलासे से हर कोई हैरान है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि उनके साथ इतना बुरा बर्ताव किया गया था।

राखी सावंत ने उड़ाया रोजे का मजाक, वीडियो देख भड़के लोग

'आपको अब बदल हुई उर्फी जावेद दिखेगी', एक्ट्रेस ने ट्वीट ने फैंस को किया हैरान

अंजलि अरोड़ा को देखते ही टूट पड़ी लोगों की भीड़, वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -