हैदराबाद डॉक्टर रेप केस : राखी सावंत का फूटा गुस्सा, कहा- हराम के जनो को.....
हैदराबाद डॉक्टर रेप केस : राखी सावंत का फूटा गुस्सा, कहा- हराम के जनो को.....
Share:

तेलंगाना: हैदराबाद की इस घटना ने पुरे भारत को हिला दिया हैं | 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है| महिला डॉक्टर का शव गुरुवार सुबह शादनगर इलाके में मिला। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यामी गौतम, स्वरा भास्कर समेत कई एक्ट्रेस ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। इस बीच राखी सावंत ने भी गुस्से में एक वीडियो पोस्ट किया है| राखी का फूटा गुस्सा हैदराबाद के आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रही है|

इस वीडियो को राखी ने साझा करते हुए कहा- दोस्तों आज मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं। लड़की को मदद मांगने के बदले में उसका बलात्कार करके उसे मार दिया गया। देश की लड़कियों को मैं कहना चाहती हूं कि ये दरिंदे भरोसे के लायक नहीं होते।

राखी ने आगे कहा- इनको इंसानियत नजर नहीं आती। रात के अंधेरे में जाते हुए सावधानी बरते। आप अपनी इज्जत खुद बचाओ। आपकी इज्जत बचाने के लिए कोई नहीं आएगा। राखी आगे कहती है- मैं इस देश के कानून से कहना चाहती हूं कि ये हराम के जनो को ....। फांसी नहीं दे सकते तो इन्हें तालिबान जैसी सजा होनी चाहिए। इन्हें नपुंसक बना देना चाहिए। ताकि इन्हें पता चलना चाहिए कि एक लड़की के साथ बलात्कार करना क्या होता है। इनको कड़ी से कड़ी सजा हो ताकि सभी की रूह कांप जाए। इन्हें पता होना चाहिए कि हिंदुस्तान का कानून कितना सख्त है। 

राखी आगे अपील करते हुए कहती हैं कि दुनिया की किसी भी लड़की के साथ रेप नहीं होना चाहिए। मैं मोदी जी से, हैदराबाद की पुलिस और कोर्ट कानून से गुहार लगाती हूं कि रेप के लिए कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। जब तक कानून नहीं बदलेगा तब तक ये रेप नहीं बंद होंगे। जाग जाओ मोदी सरकार। मैं इस लड़की के लिए न्याय मांगती हूं। हमारी आज आवाज नहीं उठी तो कुछ नहीं होगा। 

यहां देखे वीडियों 

ट्विटर पर #Nirbhaya, #RIPHumanity, #PunishRapistsInPublic टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गए है। इस क्रूर अपराध को जिस भयावह तरीके से अंजाम दिया गया, उसने पूरे भारत में लोगों को हिला दिया है। बता दें हैदराबाद के बाहरी इलाके में 27 साल की एक युवती पर कथित तौर पर यौन हमला हुआ था जिसके बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। उनके साथ ये अपराध उन्हें मदद का भरोसा दिलाकर किया गया।

अपनी पैंट की चेन बंद करना भूल गए बॉलीवुड के यह अभिनेता

जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे विजय देवरकोंडा, फिल्मों को लेकर बताई अपनी पसंद

मलाइका और करीना को नहीं दे पायी टक्कर, दबंग की यह मुन्नी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -