लोकसभा चुनाव 2019 : पांचवें चरण के मतदान में अब तक इन हस्तियों ने किया मताधिकार का उपयोग
लोकसभा चुनाव 2019 : पांचवें चरण के मतदान में अब तक इन हस्तियों ने किया मताधिकार का उपयोग
Share:

नई दिल्ली : आज लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में देश की 51 सीटों पर मतदान हो रहे है। करीब दो करोड़ 47 लाख मतदाता इन सीटों पर भाग्य आजमा रहे 673 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। पांचवें चरण में लखनऊ समेत यूपी की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। 

राहुल गाँधी का एक ही सवाल, मोदी जी की कमीज मेरी कमीज से सफ़ेद कैसे - प्रकाश जावड़ेकर

इन सीटों पर जारी है मतदान 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के अलावा अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, केसरगंज, फैजाबाद, बहराइच और गोंडा की सीट पर 181 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। यूपी के अलावा बिहार की 5 सीटों पर 82, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 22, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 110, राजस्थान की 12 सीटों पर 134, झारखंड की 4 सीटों पर 61 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 83 उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।

करणी सेना की जावेद अख्तर को खुली धमकी, कहा- माफी मांगो नहीं तो घर में घुसकर मारेंगे

राजनाथ सिंह ने किया मतदान 

जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अपना वोट डाला। वही जयपुर में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर अपनी पत्नी गायत्री राठौर के साथ वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा के साथ हजारीबाग में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। यहां से उनके बेटे जयंत सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। 

फूलपुर लोकसभा सीट: नेहरू की कर्मभूमि में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

सीकर लोकसभा सीट: मतदान की तमाम तैयारियां पूरी, पांचवे चरण की वोटिंग कल

हरियाणा पहुंचे अमित शाह विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -