मालवा के 4 दिवसीय दौरे पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह
मालवा के 4 दिवसीय दौरे पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह
Share:

भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ता)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है, इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 4 दिन के दौरे पर निकल रहे। 4 दिवसीय इस दौरे में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह धार, रतलाम, मंदसौर और नीमच में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। वहीं 1 मई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी जिला संगठन मंत्रियों की बैठक लेंगे।

प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश के अनुसार काम किया जा रहा है, वहीं उन्ही के निर्देश के चलते राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक लेने जा रहे है। अब तक 29 क्षेत्रों में बैठक ले चुके है दिग्विजय सिंह। जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को धार जिले के बदनावर और रतलाम में, 28 अप्रैल को मंदसौर जिले के सुवासरा और मंदसौर शहर में और 29 अप्रैल को नीमच जिल के जावद और नीमच शहर में बैठक लेंगे, वहीं अन्य 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस के मंडल सेक्टर अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह के द्वारा मध्यप्रदेश में किये जा रहे इस 4 दिवसीय दौरे में सभी कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा की जानी है। वहीं बैठक में नेताओं के मनमुटाव सुलझाए जाएंगे और असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से भी बात की जाएगी। साथ ही जनपद पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों से, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं बात की जाएगी।

पहले दुष्कर्म फिर किया खुदखुशी के लिए मजबूर, जानिए पूरा मामला

गाय ने दिया शेर जैसे दिखने वाले बछड़े को जन्म, देखने को उमड़ा लोगों का हुजूम

BHEL अधिकारी के घर नकली पुलिस की रेड, हनीट्रैप में फसाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -