गाय ने दिया शेर जैसे दिखने वाले बछड़े को जन्म, देखने को उमड़ा लोगों का हुजूम
गाय ने दिया शेर जैसे दिखने वाले बछड़े को जन्म, देखने को उमड़ा लोगों का हुजूम
Share:

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक अनोखी घटना सामने आ रही है। यहां गाय ने शेर जैसे नजर आने वाले बछड़े को जन्म दिया है। इस बारे में जैसे ही क्षेत्र के लोगों को जानकारी हुई तो सनसनी मच गई। लोगों की भीड़ अनोखे बछड़े को देखने के लिए बेगमगंज तहसील के गांव गोरखा पहुंचने लगी। कई व्यक्तियों ने इसे कुदरत का चमत्कार कहा तो पशु चिकित्सकों ने इसे गर्भाशय का दोष बताया। 

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह घटना रायसेन जिले के बेगमगंज के गांव गोरखा की है। यहां किसान नत्थू लाल शिल्पकार की गाय ने शेर जैसे नजर आने वाले बछड़े को जन्म दिया है। लोगों को जब इस बारे में पता चला तो तुरंत देखने पहुंच गए। कई लोग इसे कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं। इस मामले को लेकर पशु विभाग का अलग नजरिया है। पशु चिकित्सक पशु चिकित्सक एनके तिवारी इसको गर्भाशय का दोष बता रहे हैं। वहीं गाय ने जिस बछड़े को जन्म दिया है, जन्म के लगभग आधे घंटे पश्चात् उसने दम तोड़ दिया। गाय पूरी तरह से स्वस्थ है। कुछ जानकार इसे रिसर्च का विषय बता रहे हैं। शेर के जैसे नजर आने वाले बछड़े को देखने के लिए गोरखा गांव के दूरदराज के लोग बड़े आंकड़े में पहुंचे।

बता दें कि इससे पहले राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में एक अजीब प्रकार की मछली मिली थी, जोकि भोपाल क्या पूरे देश में कहीं नहीं पाई जाती है। दरअसल, भोपाल के खानूगांव निवासी अनस खान खानूगांव से लगे तालाब के किनारे मछली पकड़ने गए थे। इसके चलते उनके कांटे में एक मछली फंस गई, जो अन्य मछलियों से एकदम अलग थी। जिसका मुंह देखने में मगरमच्छ जैसा और बाकी शरीर मछली जैसा नजर आ रहा था। जब इस बारे में विशेषज्ञों से बात की गई तो उन्होंने मछली का नाम एलीगेटर गार बताया था। विशेषज्ञों ने कहा था कि यह मछली अमेरिका में पाई जाती है।

Char Dham Yatra: खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, भारी बर्फ़बारी के बीच श्रद्धालुओं ने खूब लगाए जयकारे, Video

आयुर्वेदिक चिकित्सकों को MBBS डॉक्टरों के बराबर वेतन पाने का अधिकार नहीं - सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुजरात HC का फैसला

बहनों की किडनी से भाइयों ने ट्रांसप्लांट गेम्स ऑस्ट्रेलिया में जीते मैडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -