पहले दुष्कर्म फिर किया खुदखुशी के लिए मजबूर, जानिए पूरा मामला
पहले दुष्कर्म फिर किया खुदखुशी के लिए मजबूर, जानिए पूरा मामला
Share:

ग्वालियर (ब्यूरो रिपोर्ट)। शहर में एक दुष्कर्म पीड़िता ने डिप्रेशन में आकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने एक युवक के खिलाफ दो महीने पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी अभी पांच दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। जिसके बाद ही महिला ने खुदखुशी कर ली। महिला के घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्मॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

सीएसपी भदौरिया के मुताबिक महाराजपुरा में 30 वर्षीय विवाहिता महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने 7 मार्च को थाटीपुर थाने में आरोपी लल्ला परमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। दुष्कर्म के इस मामले में आरोपी लल्ला परमार को 20 अप्रैल को जमानत मिल गई थी। आरोपी ने जमानत मिलने के बाद महिला को धमकाया था। जिससे महिला डिप्रेशन में आ गयी थी, इसी के चलते महिला ने ज़हर खा कर मौत को गले लगा लिया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहा उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को मृतका के पति ने पुलिस को मृतका का सुसाइड नोट लाकर दिया और कहा कि महिला के कमरे में सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में महिला द्वारा थाना प्रभारी आनंद जाटव व जांच अधिकारी महिला एसआई पूनम तोमर पर दुष्कर्म के आरोपी की मदद का आरोप लगाया है।

गाय ने दिया शेर जैसे दिखने वाले बछड़े को जन्म, देखने को उमड़ा लोगों का हुजूम

BHEL अधिकारी के घर नकली पुलिस की रेड, हनीट्रैप में फसाया

पड़ोसी के घर कूलर में पड़ी मिली 5 वर्षीय मासूम की लाश, हैरान कर देने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -