हिंदी भाषियों की मौत पर केंद्र ने लिया संज्ञान
हिंदी भाषियों की मौत पर केंद्र ने लिया संज्ञान
Share:

नईदिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में हिंदी भाषी व्यापारी और उसकी बेटी की हत्या के मसले पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री श्री सिंह को तिनसुकिया क्षेत्र से वाकिफ करवाया। इस दौरान गोगोई द्वारा इस मामले में कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है। इसके लिए राज्य का सुरक्षा बल व्यवस्था और सुरक्षा के लिए भेजा जा चुका है। इस दौरान कहा गया है कि तिनसुकिया जिले के बिलुलीबन ग्राम में संदिग्ध उल्फा उग्रवादियों ने एक हिंदीभाषी व्यापारी और उसकी पुत्री की हत्या कर दी।इसके बाद राज्य में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है।

मामले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई से मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से फोन पर चर्चा भी की। चर्चा के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि राज्य ने अपना बल घटनास्थल पर भेज दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को केंद्र से आवश्यकता पड़ने पर बल दिए जाने का आश्वासन भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि तिनसुकिया जिले के बिलुलीबन क्षेत्र में उल्फा उग्रवादियों ने क्षेत्रवासियों और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चला दीं। अंधाधुंध फायरिंग में नंदलाल शाह और उनकी पुत्री काजोल की मौत हो गई तो दूसरी ओर उनका बेटा और भतीजा घायल हो गया। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -