राजनाथ सिंह ने संभाला रक्षा मंत्रालय, तीनो सैन्य प्रमुखों के साथ की बैठक
राजनाथ सिंह ने संभाला रक्षा मंत्रालय, तीनो सैन्य प्रमुखों के साथ की बैठक
Share:

नई दिल्ली : राजनाथ सिंह ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है और इसके तुरंत बाद उन्होंने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक, रक्षा सचिव संजय मित्रा और मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

पदभार संभालते ही राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, एयर फ़ोर्स चीफ मार्शल बीएस धनोआ और नव-नियुक्त नेवी चीफ करमबीर सिंह के साथ बैठक की। बैठक में रक्षा सचिव सहित मंत्रालय के अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे। अमित शाह ने भी आज शनिवार को गृह मंत्री का पदभार ग्रहण किया है। पदभार संभालने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। 

अमित शाह ने कहा कि, 'मैं पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्‍व में लोगों की सुरक्षा और कल्‍याण के लिए कार्य करूंगा। मुझ पर विश्वास जताने के लिए पीएम मोदी का धन्‍यवाद। देश की सुरक्षा और यहां के नागरिकों का कल्‍याण मेरी प्राथमिकता रहेगी।' आपको बता दें कि भाजपा नीत NDA की लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद 30 मई को उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। भाजपा ने इस चुनाव में 303 लोकसभा सीटें जीतने के साथ प्रचंड जीत दर्ज की थी।

अनुप्रिया पटेल को मोदी कैबिनेट में नहीं मिला स्थान, मिर्ज़ापुर के वोटरों में छाई मायूसी `

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा- धमाके से 15 दिन पहले भारत ने भेजा था अलर्ट

अमेठी से चुनाव हार गए थे राहुल गाँधी, अब गुप्त तरीके से इसकी समीक्षा कर रही कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -