मोदी सरकार में राजनाथ सिंह है दया के पात्र
मोदी सरकार में राजनाथ सिंह है दया के पात्र
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर सामने आए और उन्होंने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पीएम नरेंद्र मोदी सरकार में'दया के पात्र हैं, क्योंकि PMO सरकार चलाती है और कोई महत्वपूर्ण फाइल उनके पास नहीं जाती। साथ ही दिग्गी ने कहा की अगर उनमें कोई क्षत्रिय अभिमान' बचा है तो उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दे की दिग्विजय ने पार्टी ब्रीफिंग में पत्रकारों से कहा, पूरी सरकार PMO के द्वारा चल रही है और राजनाथ सिंह दया के पात्र हैं। न तो कोई (महत्वपूर्ण) फाइल उनके पास जाती है और न ही वह मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति में कोई फैसला करते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा, उनके क्षत्रिय अभिमान का क्या हुआ। अगर यह है तो अपमान सहने के बजाय उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर वह राजनाथ सिंह की जगह होते तो बहुत पहले सरकार से हट जाते। कांग्रेस नेता ने गृह मंत्री पर हमला बोलने के लिए मोदी सरकार के कामकाज को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी की आलोचनाओं का सहारा लिया।

सिंह ने दावा किया कि राजनाथ सिंह को छोटा राजन की इंडोनेशिया में हुई गिरफ्तारी के बारे में भी पता नहीं था । उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को जिस तरह निपटाया गया है, उससे यह शक होता है कि यह आत्मसमर्पण था। उन्होंने दावा किया, ऐसा लगता है कि किसी तरह की आपसी समझ बनी होगी।' कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने शौरी की आलोचनाओं को सही संदर्भ में लेने के बजाय उन्हें निशाना बनाते हुए कहा है कि सांसद या मंत्री नहीं बनने के कारण पूर्व मंत्री अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -