सरकार बनने के बाद देखते हैं कितना मां का दूध पिया है
सरकार बनने के बाद देखते हैं कितना मां का दूध पिया है
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में इन दिनों चुनावी प्रचार अभियान चल रहा है। इस अभियान में सभी दल अपनी ताकत फूंक रहे हैं। कुछ दलों द्वारा रथ यात्राओं के माध्यम से जनता के कानों में चुनावी मंत्र फूंका जा रहा है तो कोई अपने नेताओं का राग अलाप रहा है। उत्तरप्रदेश के कैराना में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह परिवर्तन यात्रा के तहत पहुंचे। यहां पर भाजपा मां बहनों की शान में, बीजेपी मैदान में नारे के साथ चुनाव लड़ रही है।

इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि इस क्षेत्र में माताओं और बहनों की इज्जत लूटी जा रही है। लोगों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो वे इस मामले में कार्रवाई जरूर करेंगे। उनका कहना था कि जो भी गुंडागर्दी कर लोगों में डर पैदा कर रहे हैं उन्हें फिर देखेंगे कि उन्होंने मां का कितना दूध पिया है। गौरतलब है कि कैराना से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुम सिंह द्वारा रैली को संबोधित किया गया।

हुकुम सिंह ने आरोप लगाया और कहा कि मुस्लिमों के कारण हिंदू परिवार पलायन करने पर मजबूर हो गए। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कैराना रैली में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई अगर यूपी मेें भाजपा की सरकार नहीं बनने पर हम परेशानियों को दूर नहीं कर पा रहे हैं। यदि प्रदेश में भाजपा आई तो वह 10 वर्ष में ही विकसित हो जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -