नहीं होगा राजीव कपूर का चौथा, जानिए क्या है वजह?
नहीं होगा राजीव कपूर का चौथा, जानिए क्या है वजह?
Share:

आने माने मशहूर दिवगंत बॉलीवुड एक्टर राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी को हार्ट अटैक आने के कारण देहांत हो गया। कपूर खानदान इस बात से बहुत सदमें में है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर श्रद्धांजलि दी। राजीव कपूर के देहांत की जानकारी भी स्वयं नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा कर दी थी। जिसके पश्चात् बॉलीवुड जगत में अफरा-तफरी मच गई थी। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जहां उन्होंने ये कहा कि राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा। वहीं करीना ने भी ये ही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि राजीव कपूर का चौथा नहीं होगा। नीतू के पश्चात् करीना कपूर खान कि भी इंस्टाग्राम स्टोरी देखने को मिली। जहां उन्होंने भी ये ही बात कही। दोनों ने राजीव कपूर की तस्वीर साझा की जिसमें लिखा है, "1962-2021, कोरोना महामारी को देखते हुए दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा। यह सावधानियां बरतने के चलते निर्धारित किया गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। पूरा राज कपूर परिवार शोक में है।”

आपको बता दें राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। उनके अटैक के पश्चात् आनन-फानन में रणबीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां उनको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कपूर खानदान पर बीते वर्ष ही दुखों का पहाड़ टूूटा था जब ऋषि कपूर का देहांत हुआ था। कई बॉलीवुड स्टार्स ने उनको श्रद्धांजलि दी जैसे लता मंगेशकर, दिव्या दत्ता, संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, अनु मालिक, सनी देओल, माधुरी दीक्षित, मनोज कुमार अन्य ने दी। 

जब प्रियंका चोपड़ा से डायरेक्टर ने करनी चाही ये हरकत, तब सलमान ने इस तरह किया बचाव

एक बार फिर साथ नजर आएगी टाइगर श्रॉफ-कृति सैनन की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर

टाइगर श्रॉफ की इस जबरदस्त फिल्म में हुई सारा अली खान की धमाकेदार एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -