पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गए थे राजीव कपूर, वजह बनी थी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'
पिता के अंतिम संस्कार में नहीं गए थे राजीव कपूर, वजह बनी थी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'
Share:

अभिनेता राजीव कपूर का जन्म मुंबई में 25 अगस्त 1962 में हुआ था। वहीं उनके निधन 9 फरवरी 2021 में हुआ था। राजीव कपूर ऐसे अभिनेता थे जिनको तीन दशक यानी 30 साल तक काम नहीं मिला था। जी हाँ और इसके बाद वो जब लंबे समय बाद कैमरा के सामने आए नवर्स थे। राजीव ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'एक जान हैं हम' से की थी। हालाँकि राम तेरी गंगा मैली फिल्म से राजीव कपूर मशहूर हो गए और इसी फिल्म के बाद उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली। हालाँकि यही वह फिल्म थी जो कपूर खानदान में कलह का कारण भी बनी। कहा जाता है साल 1985 में राज कपूर ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई थी।

फिल्म सुपरहिट साबित हुई लेकिन इससे राजीव कपूर को कोई फायदा नहीं मिला। जी दरअसल यह फिल्म केवल राज कपूर के डायरेक्शन और इसकी हिरोइन मंदाकिनी के लिए जानी जाती है। आपको याद हो फिल्म में मंदाकिनी का रोल इतना मजबूत था कि राजीव फिल्म में खो से गए। वहीं राजीव कपूर का मानना था इसके लिए राज कपूर जिम्मेदार हैं।

जी दरअसल राजीव कपूर चाहते थे कि राज कपूर 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद उनके लिए एक और फिल्म बनाएं और वो उन्हें उस फिल्म में एक नायक की तरह प्रोजेक्ट करें ताकि स्टार होने का जो फायदा मंदाकिनी को मिला था वो अब उन्हें इस फिल्म में मिले। हालाँकि राज कपूर ने राजीव के लिए और कोई फिल्म बनाने से इनकार कर दिया। राजीव ने 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद 'लवर ब्वॉय', 'अंगारे', 'जलजला', 'शुक्रिया', 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी फ़िल्में चल ना सकी। कहा जाता है कि पिता के व्यवहार से राजीव इतने आहत हो गए थे कि जब राज कपूर का निधन हुआ तो राजीव कपूर उनके अंतिम संस्कार तक में नहीं गए थे।

रणविजय सिंह नहीं... सनी लियोनी संग ये मशहूर एक्टर करेगा स्प्लिट्सविला होस्ट

चुटकियों चार्ज हो जाएगा Vivo का ये नया स्मार्टफोन, फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश

राम को 'गाली' देने वाले मुनव्वर को शो की अनुमति, पैगम्बर पर बयान देकर टी राजा गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -