अपने घर दीपावली मना सकते हैं तलवार दंपति
अपने घर दीपावली मना सकते हैं तलवार दंपति
Share:

नईदिल्ली। आरूषि हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद तलवार दंपति के लिए यह दीपावली महत्वपूर्ण हो सकती है। माना जा रहा है कि उन्हें आज जेल से रिहा किया जा सकता है। इस हेतु सीबीआई की विशेष अदालत में उच्च न्यायालय के आदेश की सत्यापित प्रति पेश की जाएगी। तलवार दंपति जेल से छूटने के बाद मंदिर व गुरूद्वारे में मत्था टेकेंगे। तलवार दंपति के वकील मनोज सिसौदिया ने इस मामले में कहा कि उन्हें उच्च न्यायालय के आदेश की सत्यापित काॅपी मिल गई।

जिसमें 437 ए की कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। अब तलवार दंपति को न्यायालय में बेल बांड भरना होगा। उक्त आदेश के अंतर्गत दोनों की रिहाई हेतु करीब 1 - 1 लाख रूपए के 2 जमानती बांड पेश करने होंगे। न्यायालय में इस तरह के दस्तावेजों के प्रस्तुतिकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज शाम करीब 6 बजे तलवार दंपति डसना जेल से छूट सकते हैं। तलवार दंपति के सदस्य दोनों की रिहाई को लेकर तैयारियां कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद दोनों डा. नूपुर तलवार के माता - पिता के सेक्टर 25 जलवायु विहार के घर जाऐंगे। डा. तलवा के एल 32 स्थित घर में किराएदार रहते हैं। मगर माना जा रहा है कि दोनों अपने घर भी जा सकते हैं। दोनों जेल से छूटने के बाद मंदिर व गुरूद्वारे भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि डा. राजेश तलवार पर पूर्व में हमला हो चुका है ऐसे में दोनों की सुरक्षा की मांग की जा चुकी है। अब जेल से छूटने के दौरान तलवार दंपति को सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

जेल में दोनों का बर्ताव बेहद अच्छा रहा। प्रति तीन माह की समीक्षा में तलवार दंपति हमेशा अव्वल रहे। दोनों ने जेल के नियम और कानून को अच्छे से पालन किया। इन चार साल में दोनों का किसी भी कैदी से विवाद नहीं हुआ। जिला जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य के अनुसारए डा.राजेश और नूपुर तलवार ने जेल में चार साल नियम के हिसाब से काटे। यही नहीं,जेल में बंद कैदियों के साथ उनका तालमेल अच्छा रहा। चार साल में उनकी कोई शिकायत नहीं मिली। जेल नियमों का हर तरह से पालन किया गया।

आरूषि हत्याकांड: कोर्ट ने सीबीआई की बातों से किया इन्कार

आरुषि मर्डर केस के फैसले पर बॉलीवुड हस्तियों ने ये कहा?

आरूषि हत्याकांड: तलवार दंपति को हाईकोर्ट ने किया बरी

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -