दो से अधिक संतान वाले कर्मचारियों को मिलेगी राहत
दो से अधिक संतान वाले कर्मचारियों को मिलेगी राहत
Share:

जयपुर : राजस्थान सरकार अपने कर्मचारियों को नया तोहफा देने जा रही है। इस तोहफे के तहत कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। इस खुशखबरी के तहत कहा गया है कि सरकार राज्य कर्मचारियों को दो से अधिक बच्चे होने को लेकर पदोन्नति पर लगाई गई रोक को हटा सकती है। सरकार ने बुधवार को ही विधानसभा में इस बात को लेकर प्रस्ताव रखा और इस पर चर्चा की। हालांकि अभी इस मसले पर कोई निर्णय नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि तीन बच्चों वाले सरकारी कर्मचारियों को भी राहत मिल सकती है।

इस मामले में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि दो से अधिक बच्चों वाले कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगाए जाने के मसले पर सरकार बेहद गंभीर है इस तरह के निर्णय को जल्द ही हटाया जा सकता है। कटारिया ने विधायक निर्मल कुमावत के प्रश्न को लेकर कहा कि प्रदेश में भ्रूण हत्या के करीब 246 मामले देखने को मिले। जबकि नवजात शिशुओं के 575 और करीब 186 बच्चे लावारिस अवस्था में मिले।

ऐसे में सरकार का कहना था कि वह इन बच्चों की स्थिति को लेकर बेहद गंभीर है। उनका कहना था कि राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में लिंगअनुपात 888 से बढ़कर 929 प्रति हजार हो गया। राज्य में भ्रूण हत्या रोकने हेतु सोनोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। यही नहीं इस मामले में कुछ डाॅक्टर्स को तो गिरफ्तार भी किया गया। मगर इसके बाद भी हालात गंभीर हैं मगर फिर भी सरकार अपने ऐसे कर्मचारियों जिनके दो से अधिक बच्चे हैं उनकी पदोन्नति को लेकर गंभीर है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -