5 माह में 31 बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई ये महिला, डॉक्टरों के लिए बना चुनौती
5 माह में 31 बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई ये महिला, डॉक्टरों के लिए बना चुनौती
Share:

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर की एक 35 साल की महिला बीते पांच महीनों में 31 बार कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाई गई है। यह मामला डॉक्टरों के लिए एक चुनौती साबित हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उनके परिणाम 14 दिनों में नष्ट होने वाले घातक वायरस के समय चक्र का खंडन कर रहे हैं।

महिला जहां ठहरी हैं, उस आश्रम के अधिकारियों ने कहा कि उसके 17 आरटी-पीसीआर और 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट समेत सभी टेस्ट में पॉजिटिव परिणाम आए। महिला का पहला टेस्ट 4 सितंबर को और अंतिम टेस्ट एक 7 जनवरी को किया गया था। हर बार वह कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमित पाई गई, जिसके बाद इस मामले को लेकर मेडिकल चिकित्सक भ्रमित हो गए हैं। मरीज सारदा देवी गत वर्ष अगस्त से भरतपुर में अपना आश्रम में रह रही हैं। आश्रम में एक नई प्रवेशिका के रूप में, उनका आश्रम के नियमित प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई हैं।

तब से वह क्वारंटीन में रह रही थी और उन्हें एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेद तीनों तरह के दवाईयां दी गईं, इसके बाद भी वह हर बार पॉजिटिव पाई गई हैं। डॉक्टर बीएम भरद्वाज ने कहा कि, "हैरानी की बात है कि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी वह स्वस्थ्य हैं और उनका 7-8 किलो वजन भी बढ़ गया है।" सारदा देवी जब आश्रम आई थी, तो वह बेहद कमजोर थी और सही तरीके से खड़ी भी नहीं हो सकती थी।

पावर फाइनेंस कॉर्प ने बांड के माध्यम से जुटाए USD 500 मिलियन

भारी गिरावट के साथ 22 जनवरी को बन हुआ बाजार, जानिए क्या था निफ़्टी का हाल

सोने-चांदी की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, यहां जानें आज के भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -