राजस्थान: दहेज के कारण 30 वर्षीय महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
राजस्थान: दहेज के कारण 30 वर्षीय महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
Share:

जयपुर: राजस्थान के अजमेर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिले के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में बुधवार (23 नवंबर) को एक महिला की हत्या के संदेह में उसके पति को अरेस्ट किया गया है। महिला के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर उत्तर की सर्किल अधिकारी छवि शर्मा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि महिला का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जानकरी दी है कि दंपत्ति का विवाह अक्टूबर में हुआ था। महिला के भाई रोनी दास ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी 30 साल की बहन जेनेफर के क़त्ल की आशंका जताते हुए उसके पति मुकेश पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि दर्ज शिकायत के मुताबिक, जेनिफर को उसके ससुराल वाले कथित रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपी 36 वर्षीय पति मुकेश को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304 (बी) (दहेज हत्या) के तहत अरेस्ट किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

पिकअप वैन में भरकर ले जा रहे थे गोवंश, पुलिस एनकाउंटर में सिराज-जबीउल्लाह सहित 4 गिरफ्तार

लड़कियों ने बनाया लड़कों को ड्रीम गर्ल का 'आयुष्मान खुराना', जानिए पूरा मामला

हिन्दू लड़कियों को OYO ले जाकर खींचता था गंदी तस्वीरें! चौंकाने वाला है मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -