हिन्दू लड़कियों को OYO ले जाकर खींचता था गंदी तस्वीरें! चौंकाने वाला है मामला
हिन्दू लड़कियों को OYO ले जाकर खींचता था गंदी तस्वीरें! चौंकाने वाला है मामला
Share:

सूरत: गुजरात के सूरत से लव जिहादी की पिटाई की घटना सामने आई है। मामला महावीर कॉलेज का है। कहा जा रहा है कि विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने हिंदू युवतियों को फँसाने वाले जीतू शेख का पहले स्टिंग किया। तत्पश्चात, कैंपस में ही उसकी पिटाई की गई। घटना बुधवार (23 नवम्बर 2022) की है। हालाँकि इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना महावीर कॉलेज की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विहिप कार्यकर्ताओं को कॉलेज से लव जिहाद की शिकायत प्राप्त हुई थी। पता चला था कि मुस्लिम छात्र कुछ हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसकी पुष्टि के लिए विहिप ने एक स्टिंग किया। इसमें मामला सही पाया गया। VHP के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश नावड़िया के अनुसार, उन्हें खबर प्राप्त हुई थी कि कई मुस्लिम लड़के सोशल मीडिया पर फेक ID बनाकर हिंदू लड़कियों से चैटिंग करते हैं। साथ ही कुछ मुस्लिम लड़कों के हिंदू लड़कियों से अफेयर की भी जानकारी प्राप्त हुई थी।

स्टिंग में जीतू शेख लड़कियों के OYO होटल की फोटोज के बारे में कैमरे पर बता रहा है। वह 3 हिंदू प्रेमिका होने का दावा करता है। उन लड़कियों के नाम भी बताता है। वह बोलता है कि पहले उसकी हिंदू युवतियों के साथ नॉर्मल दोस्ती थी। मगर अभी कुछ हुआ है। एक युवती की 2 अश्लील फोटो अपने पास होने का दावा करते हुए जीतू शेख ने लड़की को अपने साथ अक्सर OYO ले जाने की बात करता है। कहा जा रहा है कि स्टिंग वीडियो को देखने के पश्चात् VHP कार्यकर्ता कॉलेज में घुसे और उन्होंने 3 मुस्लिम विद्यार्थियों की पिटाई की। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालाँकि विहिप नेता दिनेश नावड़िया के मुताबिक, अभी उन्हें समझाकर छोड़ा गया गया। बाद में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि विवाद के चलते कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को बाहर जाकर झगड़ा करने के लिए कहा था। यह भी कहा जा रहा है कि कॉलेज प्रशासन ने परिसर के भीतर लव जिहाद के आरोपों से मना किया है।

‘चेतावनी नहीं, धमकी समझो, महाराष्ट्र पर आंख उठा कर देखा तो…’, कर्नाटक के CM को संजय राउत की खुली धमकी

फिर मुश्किलों में आज़म खान, जया प्रदा को लेकर दिया था बेहद अश्लील बयान

मंगलुरु ऑटो ब्लास्ट: हिन्दू बनकर रह रहा था आतंकी मोहम्मद शारिक, हिन्दुओं को बदनाम करने की थी साजिश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -