बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिलने पहुंचे राज ठाकरे
बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिलने पहुंचे राज ठाकरे
Share:

अहमदनगर : एक लड़की के बलात्कार को रोकना हो तो फिर राज्य में शरीयत जैसे सख्त कानून लागू करने की जरूरत है। यह बात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कही। दरअसल वे अहमदनगर के कोपर्डी गांव में बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिलने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से पीड़िता के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना भी दी। उन्होंने कहा कि कोपर्डी जैसी घटना फिर से न घटे इसके लिए सीरिया जैसे सख्त कानून अपनाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में वे इस मामले को सामने रखेंगे। माना जा रहा है कि इस मसले पर विधानसभा में कुछ बहस हो सकती है। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को कोपर्डी गए जहां उन्होंने पीडित परिवार से भेंट की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -