कश्मीर घाटी में आये बर्फीले तूफ़ान के बाद फिर पकड़ा ठंड ने जोर
कश्मीर घाटी में आये बर्फीले तूफ़ान के बाद फिर पकड़ा ठंड ने जोर
Share:

श्रीनगर : घाटी में मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह से ही बदल गया। जम्मू और कश्मीर संभाग में आसमान पर बादल गहराए रहने से तापमान में गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 23 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी, बारिश के आसार हैं। 

मेक्सिको : ईंधन पाइपलाइन में भीषण आग, 20 की मौत कई घायल

जमकर पड़ रही है सर्दी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्दी का आलम तो यह है कि लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 और कारगिल में माइनस 19.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 

अब इस बायोपिक में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

भारी बर्फ़बारी की आशंका 

जानकारी के लिए बता दें गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दक्षिण कश्मीर की बात करें तो पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जम्मू की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग श्रीनगर की माने तो आगामी दिनों जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

प्रिया प्रकाश की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' के बारे में जाह्नवी कपूर ने दिया ऐसा जवाब!

Box office collection : रिलीज के 8वें दिन भी 'उरी' ने मचाया धमाल

बॉक्स ऑफिस पर सामान्य रही चीट इंडिया की शुरुआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -