बारिश ने मचाई इस राज्य में तबाही, एक ही परिवार के 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
बारिश ने मचाई इस राज्य में तबाही, एक ही परिवार के 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Share:

मंडी: हिमाचल में वर्षा का कहर बरकरार है। वर्षा की वजह से आई बाढ़ से मंडी जिले के काशन क्षेत्र में एक ही परिवार के 8 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को बरामद कर लिया है। कहा जा रहा है कि जिस घर में 8 व्यक्तियों की मौत हुई, पुलिस ने उसे जब शव निकालने के लिए तोड़ा तो उनकी आंखें नम हो गईं। बेड पर मृत पड़ी मां बच्चों को सीने से लगाए हुई थी। यह नजारा देखकर हर कोई रोने लगा। हालांकि, पुलिस ने लोगों को वहां जाने से रोक दिया।

मंडी के डीसी अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर वर्षा एवं भूस्खलन की वजह से बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि काशन क्षेत्र में जब परिवार पर कहर टूटा तो चारों तरफ लैंडस्लाइड होने की वजह से रेस्क्यू टीम समय पर उन तक नहीं पहुंच पाई। गांव वालों ने भी परिवार को बचाने का प्रयास किया। मगर कोई भी उन्हें नहीं बचा पाया। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वालों में गांव के प्रधान खेम सिंह एवं उनके छोटे भाई का परिवार सम्मिलित है। मिल रही खबर के अनुसार, तेज बारिश की वजह से उनके घर पर मलबा गिर गया। इससे घर में उपस्थित 8 जिंदगियां मलबे में ही दफन हो गईं।

मामला शुक्रवार रात 2 बजे झड़ोंन गांव का है। घर में उस समय प्रधान खेम सिंह, पत्नी, बच्चे, उनकी भाभी, भाई के दो बच्चे एवं उनकी ससुर उपस्थित थे। बेड पर गहरी नींद सोए बच्चों सहित 8 लोगों को कुदरती कहर ने ऐसे दबा दिया कि उन्हें शायद यह सोचने का भी अवसर नहीं प्राप्त होगा कि उनके साथ यह हुआ तो हुआ क्या। कहा जा रहा है कि दुर्घटना के वक़्त प्रधान खेम सिंह का भाई झाबे राम सेब की ठेकेदारी के लिए कुल्लू गया हुआ था। जबकि, उनके माता-पिता बकरियों को लेकर सिराज क्षेत्र गए हुए थे। झड़ोंन गांव में हुई इस घटना का खतरनाक नजारा देख हर किसी की आंखे भर आईं। प्रशासनिक अमला मलबे में दबे शवों को तलाशने में जुटा था तो सैकड़ों व्यक्तियों की आंखों को यह इंतजार था कि मलबे में दबे सभी लोग शायद सुरक्षित निकलें। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। प्रातः 3 बजे से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दोपहर 1 बजे समाप्त होने के बाद बिस्तर पर पड़े शव बारी-बारी से मलबे के बीच से निकाले गए। पहले प्रधान खेम सिंह के भाई की पत्नी एवं बच्चों के शव प्राप्त हुए। फिर प्रधान और उनकी पत्नी का शव मिला। तत्पश्चात, प्रधान के दो बेटों मिले एवं आखिर में प्रधान के ससुर का शव मलबे में दबा मिला। 8 व्यक्तियों की मौत के बाद परिवार के साथ-साथ गांव वालों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें, जयराम सरकार के कार्यकाल के समय ही स्यांज से अलग होकर काशन पंचायत बनी थी। इसका पहला चुनाव खेम सिंह ने लड़ा था तथा वह काशन पंचायत के पहले प्रधान बने थे।

सब्सिडी पर कृषि यंत्र लेने के लिए यहां आवेदन करें किसान

AAP ने खेला नया दांव, 'राजपूत कार्ड' को लेकर मचा बवाल

VIDEO: नोएडा में गार्ड से महिला ने की धक्का-मुक्की, लगातार देती रही गालियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -