पीएम के बाद राहुल ने की सीएम अशोक के जल्द ठीक होने की कामना
पीएम के बाद राहुल ने की सीएम अशोक के जल्द ठीक होने की कामना
Share:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के जल्द ठीक होने की कामना की है। अशोक गहलोत की शुक्रवार को जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी की गई। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बोला कि ‘अशोक गहलोत जी के शीघ्र और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के अस्वस्थ होने की सूचना मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी गहलोत के जल्द सेहमतमंद होने की प्रार्थना कर रहे है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीएम अशोक गहलोत जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

गहलोत की शुक्रवार को जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी की गई है। डाक्टरों के मुताबिक वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें दो तीन दिन पूर्ण आराम करने की बात कही है। जहां इस बात का पता चला है कि sms मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा सुधीर भंडारी ने बोला है कि  सीएम की तीन मुख्य धमनियों में से एक में 90 प्रतिशत अवरोध पाया गया है। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी हुई। एक धमनी में स्टेंट लगाया गया है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही सामान्य कामकाज करने लगेंगे।

आरके सिंह ने अपने कैबिनेट सहयोगियों से आधिकारिक उद्देश्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

बोम्मई ने कहा- "वह मैसूर सामूहिक बलात्कार मामले की जांच के लिए..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -