बिहार में राहुल करेंगे कांग्रेस विधायक दल की बैठक
बिहार में राहुल करेंगे कांग्रेस विधायक दल की बैठक
Share:

पटना : महागठबंधन की बिहार में शानदार जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को लेकर अपनी पार्टी की तैयारियों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायकों की बैठक आमंत्रित की। इस दौरान यह बात सामने आई है कि राहुल 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के पहले अर्थात् 19 नवंबर को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट करेंगे।

विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने की औपचारिक घोषणा भी विधायकों की बैठक के बाद ही की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी और पार्टी महासचिव समेत प्रदेश प्रभारी सीपी जोशी द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की गई। राहुल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के साथ ही सीपी जोशी को उनकी जीत के लिए बधाई दी।

दरअसल दोनों नेताओं ने नीतिश सरकार में कांग्रेस द्वारा शामिल होने की बात कही है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने सलाह दी है कि सरकार में शामिल न होने से उनके बीच गलत संदेश जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महागठबंधन के एक घटक दल के तौर पर शामिल हुआ।

हालांकि कांग्रेस की इस चुनाव में संभावनाऐं बहुत कम थीं लेकिन अपनी उम्मीदों से हटकर कांग्रेस को 19 सीटों पर सफलता मिली। कांग्रेस के हाथ 19 सीटें लगीं। जिसके कारण कांग्रेस महागठबंधन में सम्मानजनक स्थान पाने में सफल रही है। अब वह नीतिश कुमार के साथ सरकार में भी भागीदारी करने जा रही है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कांग्रेस की ओर से कोई मंत्री बनाया जाएगा या नहीं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -