किसान कर्ज माफी पर बोले राहुल, अन्य राज्यों में भी हो यह काम
किसान कर्ज माफी पर बोले राहुल, अन्य राज्यों में भी हो यह काम
Share:

नईदिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश में किसानों की कर्जामाफी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि यह निर्णय एक सही प्रयास है और इस मामले में राजनीति नहीं की जाना चाहिए। गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव से पहले किसानों को कर्जा माफ करने के लिए वादा किया था। अब भाजपा अपना वादा पूरा करने में लगी है। दूसरी ओर अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी किसानों की कर्जा माफी को लेकर मंथन चल रहा है।

इन राज्यों में महाराष्ट्र प्रमुख राज्य है। उत्तरप्रदेश में किसानों को कर्जा माफी को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के इस प्रयास से पूरी तरह से राहत नहीं मिलने वाली है यह एक तरह से आंशिक राहत ही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव किसानों की कर्जा माफी का समर्थन भी किया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की कर्ज माफी को लेकर ट्विटर पर ट्विट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि वे बेहद प्रसन्न हैं भारतीय जनता पार्टी ऐसा करने पर विवश हुई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा कि वे बेहद प्रसन्न हैं कि आखिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों की ओर ध्यान दिया। राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर कहा कि देशभर के किसानों को राहत देने हेतु केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर कोशिश करनी होगी। किसानों के साथ किसी तरह का भेदभाव करना उचित नहीं है।

राहुल गांधी Congress छोड़ जुड़ गए हैं BJP के साथ

GST पर आज हो सकता है हंगामा

शाह से मिलने पर वाघेला ने राहुल गाँधी को दी सफाई

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -