'राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता न माना जाए वो बस...', दिग्विजय सिंह के भाई ने दिया बड़ा बयान
'राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता न माना जाए वो बस...', दिग्विजय सिंह के भाई ने दिया बड़ा बयान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को अहमियत न देने की बात कही है। कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता न माना जाए। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं, इसके अतिरिक्त वो कुछ भी नहीं हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता एवं सांसद हैं... और उन्हें बहुत अधिक तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह शनिवार को मध्यप्रदेश के गुना में कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे।

वही जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में बयान देते हैं, तो उनका चेहरा टेलीविज़न पर कम दिखाया जाता है, तो इसपर लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी एक सांसद हैं, वह (पार्टी के) अध्यक्ष नहीं हैं, तथा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। इसके अतिरिक्त राहुल गांधी कुछ नहीं हैं।' आगे लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'आप लोगों (मीडिया) को राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए तथा न ही हमें ऐसा करना चाहिए।' पांच बार सांसद और 3 बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ एक सांसद हैं तथा वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं।

लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'कोई जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से (बड़ा) बनता है। राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं भी नहीं मानता। वह एक साधारण सांसद हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें तवज्जो देते हैं या नहीं।' बता दें कि बीते माह हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चचौरा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 61,000 से ज्यादा वोटों से पराजित किया था। चुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन जीत दर्ज की। बीजेपी नेतृत्व ने डॉक्टर मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया है।    

नए साल की सुबह ही झरखंड में दुखद हादसा, डिवाइडर में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, 6 लोगों की मौत; 2 घायल

MP भाजपा में पहली बार दिखी कलह! मनोज पटेल के समर्थकों ने फूंका विजयवर्गीय का पुतला, जानिए क्यों?

'राम मंदिर' के समर्थन में उतरी कांग्रेस ! कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बयान से मचा सियासी बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -