इस दिन कांगड़ा के कार्यकर्ताओं को जीत का गणित सिखाएंगे राहुल गांधी
इस दिन कांगड़ा के कार्यकर्ताओं को जीत का गणित सिखाएंगे राहुल गांधी
Share:

कांगड़ा : पंजाब के मोगा रैली के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांगड़ा जिले के चंबी में 7 मार्च को होने वाली रैली में हिस्सा लेने के लिए आएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 12 बजे मोगा में पहले रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल चंबी रैली के लिए रवाना होंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी रहेंगे। 

विज्ञान भवन में बोले मोदी, अब पूरी दुनिया में बदल गया है अभिनन्दन का अर्थ

नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश के कांगड़ा जिले के चंबी में 7 मार्च को दोपहर बाद 2 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होगी। चंबी में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के जिलों और ब्लॉकों से लोगों की भीड़ जुटाने को कहा गया है। हालांकि, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल पहले ही कह चुकी हैं कि वह 3 मार्च से कांगड़ा जिले में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डेरा जमाए रहेंगी।

लोकसभा चुनाव: आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो फाड़

कई नेता भी होंगे शामिल 

जानकारी के अनुसार उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी मौजूद रहेंगे। रैली में हिस्सा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से रैली के लिए भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। राहुल गांधी की रैली में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और काफी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। बता दें लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.  

कांग्रेस और भाजपा ने आंध्र प्रदेश के साथ किया है धोखा- वाई एस जगन मोहन रेड्डी

जमात ए इस्लामी पर प्रतिबंध महबूबा को नहीं आया रास, ट्विटर पर लगाई केंद्र की क्लास

यूपीए ने हमे बिगड़ी अर्थव्यवस्था सौंपी थी, हम पटरी पर लेकर आए- पियूष गोयल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -