कांग्रेस को संकट में छोड़ फिर 'निजी' यात्रा पर विदेश निकले राहुल गांधी
कांग्रेस को संकट में छोड़ फिर 'निजी' यात्रा पर विदेश निकले राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर यूरोप गए हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव और संसद के मानसून सत्र से पहले 17 जुलाई (रविवार) को राहुल गांधी वापस लौट सकते हैं। इसके अगले ही दिन यानी 18 जुलाई को संसद का मानसून सत्र आरंभ होने वाला है, को 6 अगस्त तक चलेगा। संसद के इसी मानसून सत्र में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव भी होने वाला है। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई और उपराष्ट्रपति चुनाव 6 अगस्त को होना है।

बता दें कि राहुल गांधी की यह 'निजी' विदेश यात्रा ऐसे वक़्त में हो रही है, जब कांग्रेस की गोवा इकाई पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, राहुल की 'निजी' विदेश यात्रा पर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी, अपने अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी गुरुवार को एक बड़ी बैठक करने वाली है। लेकिन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे।  बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था।

कांग्रेस अध्यक्ष का पद फिलहाल सोनिया गांधी के पास है। राहुल गांधी इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। गुरुवार को होने वाली कांग्रेस की बैठक में 2 अक्टूबर से आरंभ होने वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' या यूनाइट इंडिया अभियान की योजनाओं पर भी मंथन हो सकता है। बैठक में राहुल गांधी की गैरमौजूदगी, कांग्रेस नेतृत्व के सवाल के बारे में अटकलों को और बढ़ावा देगी।

'बढ़ती आबादी किसी मजहब की समस्या नहीं..', जनसँख्या पर नकवी का बड़ा बयान

'आबादी बढ़ने से अराजकता नहीं होती..', जनसँख्या नियंत्रण पर योगी को अखिलेश ने दिया ज्ञान

'अल्लाह ही बच्चे देता है, वही रिजक भी देता है..', जनसँख्या कानून पर बोले सपा सांसद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -