आज पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली के साथ विपक्ष की ताकत दिखाएंगे राहुल गांधी
आज पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली के साथ विपक्ष की ताकत दिखाएंगे राहुल गांधी
Share:

पटना : कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी आज पटना के गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली को संबोधित करेंगे। इसमें वे कांग्रेस के साथ विपक्ष की एकजुटता और बिहार में महागठबंधन की तस्वीर दिखाने की कोशिश भी करेंगे। राहुल सुबह 11 बजे पटना पहुचेंगे और करीब पांच घंटे पटना में रुककर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

भुवनेश्वर में अस्पताल कीं पांचवी मंजिल पर आग से मचा हड़कंप

भीड़ जुटाना सबसे बड़ी समस्या 

जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस सालों बाद पटना के गांधी मैदान में रैली कर रही है। वही बिहार कांग्रेस पिछले एक माह से सक्रिय रूप से रैली की तैयारी में जुटे थे। पार्टी नेताओं का दावा है कि गांधी मैदान में पांच लाख लोग जुटेंगे। पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस शहर से लेकर गांव तक गली-गली जाकर लोगों से रैली में आने की अपील कर रही है। रैली में भीड़ जुटाने में निर्दलीय विधायक भी कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। पटना के चौक-चौराहे को कांग्रेस के पोस्टर से पाट दिया गया है। 

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, एक अन्य घायल

कई दलों के नेता होंगे शामिल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस की रैली में मंच पर राजद नेता तेजस्वी यादव, एनडीए से अलग हुए रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव, विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश साहनी, सीपीआई के सत्यनारायण सिंह, सीपीएम के अवधेश कुमार और बिहार भाकपा-माले के कुणाल दिखेंगे।

पटना: रैली से पहले ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, राहुल गाँधी सहित अन्य नेताओं पर दर्ज हुआ मामला

Honor Days Sale की धूम, 283 रु में घर आ जाएगा Honor 9 Lite

रात में गहरी नींद में सोया युवक सुबह नहीं उठा, घर की हर दीवार पर लिखी थी चौका देने वाली बात...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -