महिला आरक्षण के मुद्दे पर राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- 'OBC आरक्षण क्यों नहीं है?'
महिला आरक्षण के मुद्दे पर राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- 'OBC आरक्षण क्यों नहीं है?'
Share:

शाजापुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला में पहुंचे यहाँ उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश में भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है। पोलायकला में राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विचारधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस है तथा दूसरी ओर बीजेपी और RSS। एक ओर गांधी जी और दूसरी ओर गोड़से। एक ओर नफरत और एक ओर मोहब्बत है। यह लोग जहां जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। मध्य प्रदेश में किसान, युवा इनसे नफरत करने लगा है। इन लोगों ने जो जनता के साथ किया, वह अब जनता उनके साथ कर रही है। इस कारण से हमने यह सात जन आक्रोश यात्राएं मध्य प्रदेश में निकाली हैं। 

वही राहुल ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बीजेपी ने महिला आरक्षण की बात की। हमने एक सवाल उठाया। बीजेपी ने कोई जवाब नहीं दिया। हमने पहले कहा कि महिला आरक्षण अच्छा है मगर इसमें आपने दो छोटी लाइनें लिख रखी है। इन्हें मिटाइए। एक लाइन थी- महिला आरक्षण से पहले सर्वे करने की आवश्यकता है। दूसरी लाइन थी- महिला आरक्षण करने से पहले हमें जो परिसीमन करना है। इससे महिला आरक्षण दस साल बाद होगा। आज नहीं होगा। हमने कहा कि यह दो लाइन बदलिए। हमने सवाल पूछा कि महिला आरक्षण में OBC आरक्षण क्यों नहीं है? नरेंद्र मोदी जी आप कहते हैं कि आप OBC नेता हैं। OBC के लिए काम करते हैं। आपने महिला आरक्षण में OBC आरक्षण क्यों नहीं किया? आंकड़ों ने मुझे हैरान कर दिया। नरेंद्र मोदी बोलते हैं कि भाजपा में OBC के विधायक और सांसद है। सबसे पहले कांग्रेस की चार सरकारें हैं और इसमें तीन सीएम OBC है। दूसरी बात, संसद या विधानसभा में जाकर बीजेपी के सांसद-विधायक से पूछ लीजिए कि कानून बनाते समय क्या आपसे पूछा जाता है क्या? कानून बीजेपी के एमएलए-एमपी नहीं, RSS वाले और अफसर बनाते हैं।

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान को 90 अधिकारी चलाते हैं। कैबिनेट सचिव, और भारत सरकार के सचिव हिंदुस्तान की सरकार को चलाते हैं। यह लोग कानून बनाते हैं। कितना पैसा कहां जाना है, यह तय करते हैं। भाजपा की 10 वर्षों से सरकार है। OBC की आबादी कितनी है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। जातिगत जनगणना नहीं हुई है। OBC की आबादी हिंदुस्तान में तकरीबन 50 प्रतिशत है। 90 अफसरों में केवल 3 अफसर OBC के हैं। दो-तीन वर्ष पहले देखते तो हिंदुस्तान की सरकार में 90 में से शून्य अफसर OBC से थे। यह देश की सच्चाई है। नरेंद्र मोदी जी OBC के लिए, दलितों, आदिवासियों के लिए काम नहीं करते हैं। आपका ध्यान इधर-उधर करते हैं। हिंदुस्तान का बजट लाखों करोड़ों का है। यह तीन OBC अफसर इनकी हिस्सेदारी बजट में कितनी है? यह कितने रुपये पर फैसला लेते हैं? लगभग 43 लाख करोड़ रुपये का बजट है। किसी को पता ही नहीं है। सच्चाई यह है कि हिंदुस्तान के पूरे बजट में 5 प्रतिशत की हिस्सेदारी OBC के अफसरों के हाथ में है। सही में मोदी OBC के लिए काम करते हैं तो 90 अफसरों में उनकी संख्या तीन क्यों है? OBC की जेब से पैसा चोरी हो रहा है। 

अगले 24 घंटे में 15 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

बंगाल में मिला 'कटे गले और जले हुए चेहरे वाला महिला का शव', जाँच में जुटी पुलिस

'मैं पोस्टर-बैनर नहीं लगाऊंगा, जिसे वोट देना है देगा, वरना नहीं...', 2024 चुनाव के लिए गडकरी का बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -