कांग्रेस शासित राज्यों पर राहुल कर रहे फोकस
कांग्रेस शासित राज्यों पर राहुल कर रहे फोकस
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विधानसभाओं में विपक्ष के नेताओं से भेंट करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के युवराज इन राज्यों में चलने वाले कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर चर्चा करेंगे। साथ ही उनके द्वारा आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार पर कांग्रेस शासित राज्यों की उपेक्षा का आरोप भी लगा रही है। इस दौरान राहुल द्वारा गैर कांग्रेस शासित राज्यों में चलने वाले शासन और कांग्रेस शासित राज्यों में चलने वाले शासन की समीक्षा की जाएगी।

दूसरी ओर गैर कांग्रेसी राज्यों में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस उन राज्यों में स्वयं को मजबूत करने का कार्य करेगी जहां उसका कार्यकाल है। ऐसे में कर्नाटक और केरल में वह फोकस कर सकती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कर्नाटक, केरल और अन्य 9 राज्यों तक सिमट गई है। इस बैठक में भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर भी चर्चा होगी। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर पहले ही राज्यों की भागीदारी का फैसला किया गया साथ ही विरोध के चलते इसे मानसून सत्र में सरकार द्वारा नहीं लाया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -