18 अक्टूबर को है पुष्य नक्षत्र, सुख-समृद्धि के लिए खरीदें ये 5 चीजें
18 अक्टूबर को है पुष्य नक्षत्र, सुख-समृद्धि के लिए खरीदें ये 5 चीजें
Share:

आप सभी को बता दें कि इस बार 18 अक्टूबर, मंगलवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) रहेगा। जी हाँ, दिवाली से ठीक पहले आने के चलते इसका विशेष महत्व बताया जा रहा है क्योंकि इस नक्षत्र को खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। आप सभी को बता दें कि इस बार पुष्य नक्षत्र 18 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह 05:12 से 19 अक्टूबर, बुधवार की सुबह 08:02 तक रहेगा, यानी 26 घंटे 50 मिनिट तक। जी हाँ और इस दिन वर्धमान, सिद्ध और साध्य नाम के 3 शुभ योग भी रहेंगे।

ये हैं खरीदी के शुभ मुहूर्त-
- सुबह 08:18 से 09:15 तक
- सुबह 09:15 से 10:12 तक
- दोपहर 12:06 से 01:03 तक
- दोपहर 03:54 से शाम 04:52 तक
- शाम 06:52 से रात 07:55 तक
- रात 08:57 से 10:00 तक

पुष्य नक्षत्र में ये चीजें खरीदना माना जाता है शुभ- जी दरअसल पुष्य नक्षत्र के योग में वैसे तो कोई भी चीज खरीदी जा सकती है, लेकिन कुछ वस्तुएं पुष्य नक्षत्र में खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज हम उनके बारे में बताते हैं।

गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी- पुष्य नक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु की धात सोना है। पुष्य नक्षत्र में जब सोना खरीदा जाता है तो बहुत ही शुभ माना जाता है। जी हाँ और इसके अलावा सिल्वर ज्वैलरी, जेम्स यानी रत्न आदि बहुमूल्य आभूषणों की खरीदी भी कर सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम- टीवी, फ्रीज, एसी या वाशिंग मशीन पुष्य नक्षत्र में खरीदी जाए तो लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है।

'टाइगर-3' को लेकर आई बड़ी खबर, सलमान खान ने दी जानकारी

बर्तन- दीपावली से पहले बर्तन खरीदने का भी विशेष महत्व बताया गया है। जी हाँ और कुछ लोग चांदी से बने बर्तन भी खरीदते हैं। वहीं पुष्य नक्षत्र में आप किसी भी धातु से बने बर्तन खरीद सकते हैं।

इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं- पुष्य नक्षत्र को इन्वेस्टमेंट के लिए भी शुभ माना जाता है। जी हाँ और इस शुभ योग में शेयर मार्केट या किसी अन्य क्षेत्र में निवेश कर सकते हैं।

पूजा का सामान- दीपावली पूजा की खरीदी के लिए भी पुष्य नक्षत्र बहुत ही शुभ माना गया है।

'हिन्दुओं की दूकान से ही खरीदें दिवाली का सामान..', अपील करने पर हिंदू मुन्नानी कार्यकर्ता गिरफ्तार

दिवाली पर सूर्य ग्रहण के चलते लगेगा सूतक, जानिए कब कर सकते हैं लक्ष्‍मी पूजा

बॉस हो तो ऐसा! दिवाली से पहले कर्मचारियों को गिफ्ट दी कार-बाइक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -