पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिले उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिले उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के भावी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में उससे पहले आज यानी रविवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। जी दरअसल पुष्कर सिंह धामी को बीते कल शनिवार को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया।

आप सभी को बता दें कि उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के भाजपा विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में आज यानी रविवार को शपथ ग्रहण करने वाले हैं। अब वह तीरथ सिंह रावत की जगह लेंगे जिन्होंने चार महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में उपजे संवैधानिक संकट के कारण शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।

आप सभी को बता दें कि राजनीति से जुड़े रहे 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र के राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यिारी के करीबी हैं और माना जाता है कि कोश्यिारी ही उनको उंगली पकड़कर राजनीति में लेकर आए थे।

अच्छी खबर! 28 वर्ष बाद भारत-पाक बॉर्डर पर खेती कर सकेंगे किसान, सिर्फ होगी ये शर्तें

एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने कसा PM मोदी पर तंज

आमिर खान और किरण राव के तलाक की खबर सुनकर टूटा हिना खान का दिल, कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -