एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने कसा PM मोदी पर तंज
एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने कसा PM मोदी पर तंज
Share:

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक ट्वीट कर मोदी सरकार को अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल हाल ही में दिग्विजय ने एक कविता शेयर की है और राफेल डील को लेकर तंज़ कसा है। आप देख सकते हैं दिग्विजय ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ''फ्रांस मे फिर से शोर है चौकीदार – – है!! -सुमित सेठ।'' जब से कांग्रेस नेता ने यह ट्वीट किया है इस पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “दिग्विजय सिंह जी कांग्रेस की इतनी असफलताओं का कारण भी आप लोगों को समझ नहीं आता कि कांग्रेस आकाश से सीधा पाताल में चले गई अभी सुधर जाओ विकास के कार्य में रोड़ा मत बनो।”

वही एक अन्य यूजर ने लिखा “70 साल मैं भारत में ऐसा घोटाला भी, पहली बार हुआ है जिसकी जांच भी फ्रांस को करनी पड़ रही है क्योंकि यहां वाले तो बिक चुके हैं।” इसके अलावा एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया “पप्पू के पीछे-पीछे सारे चाटुकार एक ही एजेंडा चला रहे हैं, सारा देश जानता है कि पप्पू का अपना दिमाग है नहीं बस कोई झूठी खबर दे दिया और लिख दिया, राफेल के मामले में पहले से माफी मांग चुके हैं फिर से वही गलती करने का शौक चढ़ा है, बेवकूफो की कमी नहीं है एक ढूंढो हजार मिलते हैं।” आप सभी को बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी एक ट्वीट किया था।

इसमें उन्होंने कहा था, “कांग्रेस और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सही साबित हुए हैं। भ्रष्टाचार, देशद्रोह, सरकारी खजाने को नुकसान से जुड़े राफेल घोटाले का घिनौना पदार्फाश आखिरकार उजागर हो गया है। फ्रांस ने राफेल घोटाले की जांच का आदेश दिया है। 14 जून, 2021 को फ्रांसीसी लोक अभियोजन सेवा ने एक एनजीओ की शिकायत पर भ्रष्टाचार, प्रभाव पेडलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग, पक्षपात की जांच का आदेश दिया है।”

पापा आमिर खान के तलाक के बाद बेटी इरा खान ने शेयर की पोस्ट, फैंस हुए शॉक्ड

ऑक्सीजन संकट के चलते रातों को सो नहीं सके CM शिवराज, लोग बोले- 'बंगाल चुनाव में व्यस्त थे'

इंदौर के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कही ऐसी बात कि सुनकर होगा गर्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -