पंजाब: बेअदबी के आरोपी जसवीर सिंह की पुलिस हिरासत में मौत, श्री गुरुग्रंथ साहिब के अपमान का था आरोप
पंजाब: बेअदबी के आरोपी जसवीर सिंह की पुलिस हिरासत में मौत, श्री गुरुग्रंथ साहिब के अपमान का था आरोप
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के मोरिंडा बेअदबी मामले के आरोपी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। जसवीर मानसा की तमकोट जेल में कैद था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे मानसा सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि, जसवीर को 29 अप्रैल को रूपनगर से मानसा शिफ्ट किया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीने में दर्द और सांस लेने में समस्या होने के बाद जसवीर सिंह को मनसा के एक सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। सिविल अस्पताल में डॉ. इशान ने जानकारी दी है कि सीने में दर्द और सांस फूलने के चलते जसवीर सिंह की मौत हुई है। जसवीर सिंह के शव को सिविल अस्पताल में रख दिया गया है और आगे की छानबीन चल रही है। हालाँकि, जसवीर की मौत का कारण क्या है। इस पर अभी संशय कायम है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। SSP नानक सिंह ने जानकारी दी है कि आरोपी को सोमवार शाम 4 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया और रात लगभग 9 बजे जसवीर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

दरअसल, जसवीर सिंह का 24 अप्रैल को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया गया था। वीडियो में वो रूपनगर जिले के मोरिंडा में गुरुद्वारा कोतवाली साहिब के गर्भगृह में प्रवेश करते हुए नज़र आ रहा है। इसके बाद वो दो ग्रन्थियों (पुजारियों) पर हमला करते हुए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करते हुए नजर आ रहा है। SP नवनीत सिंह महल ने मीडिया को 24 अप्रैल को बताया था कि एक बेअदबी के आरोपी जसवीर सिंह को अरेस्ट किया गया है। उसने मोरिंडा गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथियों और कीर्तन कर रहे लोगों पर हमला किया था।

अरेस्ट करने के बाद जसवीर सिंह को 27 अप्रैल को रूपनगर की एक अदालत में पेश किया गया था। यहां एक व्यक्ति ने उस पर पिस्टल से हमला करने का प्रयास किया था। उस शख्स को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। हिरासत के बाद जसवीर सिंह को 29 अप्रैल को मनसा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली कपिल सिब्बल की दलील, The Kerala Story पर रोक लगाने से अदालत का इंकार

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में था आरोपी

अतीक अहमद की बात न मानने पर रातोंरात हुआ अफसर का ट्रांसफर, पूर्व IG ने खुद सुनाया किस्सा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -