देश के सबसे समृद्ध राज्य पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
देश के सबसे समृद्ध राज्य पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
Share:

चंडीगढ़: भारत के इतिहास में पंजाब राज्य एक सबसे समृद्ध प्रदेश माना जाता है। साथ ही इसे सिक्ख धर्म का घर भी कहा जाता है, पंजाब में पांच नदियों का जल मिलता है जिससे इसे पंजाब कहा गया है। यहां झेलम, चेनाब, सतलुज, व्यास और रावी नदियों का संगम है। चंडीगढ़ शहर पंजाब की राजधानी है। 1 नवंबर 1966 को पंजाब प्रांत की स्थापना की गई थी। पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि ही है और पंजाब की अर्थव्यवस्था में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

ग्रेटर नोएडा में लगा बीजेपी के लिए नो एंट्री का बोर्ड

बता दें कि भारतीय राज्य पंजाब का निर्माण 1947 में भारत विभाजन के समय किया गया था। जिस समय पंजाब को भारत और पाकिस्तान में विभाजित किया जा रहा था। विभाजन के बाद देश में बहुत से दंगे और आंदोलन हुए, क्योंकि बहुत से सिक्ख और मुस्लिम लोग पश्चिम में रहते थे और बहुत से मुस्लिम लोग पूर्व में रहते थे। इसके बाद पंजाब प्रांतीय राज्य जैसे पटियाला को भी भारतीय पंजाब का ही भाग बनाया गया।

आज भारत आएंगे इटली के प्रधानमंत्री, खुल सकते है व्यापर के नए अवसर

पंजाब राज्य के जिले-  
पंजाब राज्य में कुल 22 जिले हैं। पंजाब को मालवा, माझा और दोआबा नामक तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र में 11 जिले हैं, क्षेत्र के मुख्य जिलों में लुधियाना, मोहाली, संगरूर, भटिंडा, और पटियाला है। पठानकोट, अमृतसर और दुरदासपुर माझा जिले में शामिल है। पंजाब के दोआबा क्षेत्र में होशियारपूर, जालंधर, नवानशहर और कपूरथला शामिल है।

पंजाब राज्य का धर्म- 
वर्तमान में पंजाब के ज्यादातर क्षेत्र में सिक्ख धर्म के लोग रहते है, जिनकी उत्पत्ति पहले सिक्ख गुरु, गुरुनानक की शिक्षा से हुई है। राज्य में ज्यादातर हिन्दू धर्म के लोग रहते हैं लेकिन यहां मुस्लिम धर्म के भी पर्याप्त लोग रहते हैं। वहीं कुछ जगहों पर क्रिस्चियन और जैन धर्म के लोग भी हैं। पंजाब की कुल जनसँख्या के 2/5 भाग में हिन्दू रहते हैं। 

पंजाब राज्य की भाषा- 
पंजाबी ही पंजाब की अधिकारिक भाषा है। हिंदी के साथ यहां ज्यादातर पंजाबी भाषा का ही प्रयोग किया जाता है। साथ ही बहुत से लोग अंग्रेजी और उर्दू भाषा भी बोलते है। राज्य में भांगड़ा नृत्य प्रसिद्ध है जिसकी उत्पत्ति पंजाब क्षेत्र से ही हुई।  

पंजाब के पर्यटन स्थल-
1. स्वर्ण मन्दिर- सोने और संगमरमर से जगमगाता स्वर्ण मन्दिर यहा की शोभा है, मन्दिर में कलशों एवं दीवारों पर सोना चढ़ा है मन्दिर परिसर में सेंट्रल सिख म्यूजियम है जहां अनेक कलाकृतियां एवं पेंटिंग्स हैं।
2. अकालतख्त- यह सिख गुरुओं के आसन के तौर पर इस्तेमाल होता था, समुदाय के लिए यहां से फरमान यानि नीतिगत निर्णय जरी होते थे जिनकी समुदाय में काफी मान्यता थी।
3. जलियांवाला बाग़- 13 अप्रैल 1919 को यहां ब्रिटिश जनरल डायर ने शांतिपूर्ण सभा कर रहे निहत्थे लोगों को गोलियों से भून डाला था, इन्हीं की याद में यह उद्यान बनाया गया।  
4. दुर्गयाना मन्दिर- यह मन्दिर चारों ओर से सरोवर से घिरा है, इसके अलावा यहां बाबा अटल राय ,खालसा कॉलेज ,गुरूद्वारा शाहिदा आदि भवन देखने लायक हैं।   
5. वाघा बॉर्डर- वाघा बॉर्डर अमृतसर से तकरीबन 28 से 30 किमी की दूरी पर स्थित है, 1999 में अमन सेतु खुलने से पहले भारत-पाक के बीच आवाजाही के लिए यही एकमात्र सडक मार्ग था जिसे अटारी स्टेशन रेल यातायात के लिए उपयोग किया जाता है।  
6. मोतीबाग़ पैलेस- पटियाला में स्थित यह बाग़ 19वीं शताब्दी में बना हुआ है, इसे लाहौर के प्रसिद्ध शालीमार बाह की तर्ज पर बनाया गया है।   
7. शीशमहल- यह महाराजा नरेंद सिंह के शासनकाल में बनवाया था, यहां गार्डन ,फव्वारे आयर कृत्रिम झील पर्यटकों का मन मोह लेती है।   
8. रॉक गार्डन- चंडीगढ़ में स्तिथ इस गार्डन की स्थापना 1957 में एक सरकारी अफसर नेकचंद ने की थी, इस गार्डन का निर्माण कबाड़ी की वस्तुओं जैसे टूटी चूडियों, तारों, टूटे फूटे बर्तनों से की गयी है। 


खबरें और भी    

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हुई सतर्क, दो बार हारे हुए दावेदारों को टिकिट मिलना ​मुश्किल

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान श्रोताओं ने मारे शान को पत्थर

यौन उत्पीड़न मामले में सजा काट रहे आसाराम की याचिका पर सुनवाई आज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -