पंजाब: पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बेटी व बहू को बंधक बना मचाई लूट
पंजाब: पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बेटी व बहू को बंधक बना मचाई लूट
Share:

अमृतसर: पंजाब के तरनतारन जिले में बुधवार (19 अक्टूबर) की देर रात एक पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतकों की शिनाख्त 47 साल की पूर्व सैनिक और वर्तमान पंचायत सदस्य सुखदेव सिंह और उनकी 42 वर्षीय पत्नी राजबीर कौर के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया है कि हमलावरों ने घर से 5 सोने की अंगूठी, 30 हजार रुपए कैश और एक लाइसेंसी राइफल भी साथ ले गए। यह घटना तरनतारन के हरीके पट्टन शहर की है।

मृतक सुखदेव सिंह की बेटी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को जानकारी दी है कि घटना बुधवार की देर रात उस समय हुई जब वह, उनकी मां और भाभी खाना खाकर सो गई थीं। कौर ने बताया है कि उसके पिता जाग रहे थे और TV देख रहे थे। सिमरनजीत कौर ने पुलिस को बताया है कि, 'करीब रात 1.30 बजे (गुरुवार को) तीन अज्ञात युवक अपना चेहरा ढंके हुए घर में घुसे, मुझे और मेरी भाभी को बंदूक की नोक पर स्टोररूम के भीतर ले गए। उन्होंने हमसे कीमती सामान की मांग की। उन्होंने मेरे पिता की 12 बोर की लाइसेंसी डबल गन निकाली। इसके बाद स्टोररूम की अलमारी से सोने की पाँच अंगूठियाँ और 30,000 रुपये कैश ले लिए। हमें स्टोररूम के भीतर बंद कर दिया गया था।'

सिमरनजीत कौर ने पुलिस को बताया है कि, 'करीब एक घंटे के बाद हम स्टोररूम के दरवाजे का ताला तोड़ने में सफल रहे और बाहर आ गए। मैंने अपनी मां राजबीर कौर को बिस्तर पर मृत पड़ा देखा। उन्हें धारदार हथियारों से हमला कर मार डाला गया था। मेरे पिता का भी कत्ल कर दिया गया था। उनका शरीर उसी कुर्सी पर पड़ा हुआ था, जिस पर वे टीवी देख रहे थे। उनके हाथ और गर्दन कपड़े से कुर्सी से बंधे हुए थे।' बता दें कि, सुखदेव सिंह का बेटा 15 दिन पहले मलेशिया गया था। DSP सतनाम सिंह व हरीके शहर के SHO हरजीत सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सिमरनजीत कौर के बयान के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस लूट सहित सभी एंगल से जांच कर रही है।

दूसरी जाति के लड़के से प्यार करना लड़की को पड़ा भारी, दी ये दर्दनाक सजा

फ्लैट और कार से मिले 8 करोड़ से अधिक नकदी, ओड़िशा से 5 लोग गिरफ्तार

अपने ही पत्नी और सास की शख्स ने कर डाली हत्या, चौंकाने वाली है वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -