Punjab Election Result: पंजाब में शुरुआती रुझानों में आप ने बनाई कांग्रेस पर बढ़त
Punjab Election Result: पंजाब में शुरुआती रुझानों में आप ने बनाई कांग्रेस पर बढ़त
Share:

117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। आप सभी को बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को हुए मतदान के बाद आज यानी 10 मार्च को मतों की गिनती (Punjab Assembly Elections Counting) जारी है। जी दरअसल राज्य में इस बार आदमी पार्टी (AAP) एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस बहुकोणीय मुकाबले में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। आज यानी बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो चुकी है।

ऐसे में 66 स्थानों पर बने 117 केन्द्रों पर मतगणना जारी है। आपको बता दें कि इस बार, पंजाब विधानसभा चुनावों में 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब तक पंजाब की 5 सीटों के रुझान आए, दो पर कांग्रेस दो पर आम आदमी पार्टी और एक पर अकाली दल आगे है। इसी के साथ शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस पर बढ़त बनाई, तीन सीटों पर आप आगे है।

थोड़ी-थोड़ी देर में रुझान बदल रहे हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव किन उम्मीदवारों पर नजर है वह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल, आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिद्धू, अश्विनी शर्मा, बलबीर सिंह राजेवाल, राजिंदर कौर भट्टल और सुखदेव सिंह ढींडसा प्रमुख हैं।

चुनावी नतीजों के बाद इस राज्य में होगा PM मोदी का 'मेगा रोड शो'

पंजाबी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता है: सुखबीर सिंह बादल

मतगणना से पहले गुरूद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे चन्नी, AAP ने शुरू की जश्न की तैयारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -