हिसास में खुलेगा पीटीएस, राज्य पुलिस में बनेगी महिला पुलिस बटालियन
हिसास में खुलेगा पीटीएस, राज्य पुलिस में बनेगी महिला पुलिस बटालियन
Share:

हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश में महिला पुलिस की बटालियन तैयार करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 1 हजार महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाऐगी। उन्होंने घोषणा की कि हिसार में महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दूसरे महिला पुलिस दिवस समारोह में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने की बात भी कही। इससे लगभग 11 हजार महिला पुलिसकर्मी राज्य में बढ़ जाऐंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिला पुलिस थानों हेतु करीब 100 स्कूटर्स की चाभी भी समारोह में अधिकारियों को सौंपी। दरअसल ये स्कूटर महिला पुलिस को पैट्रोलिंग हेतु दिए जाऐंगे। साथ ही उन्होंने स्कूटी सवार महिला पुलिस राइडर को हरी झंडी दि खाकर रवाना किया।

मिली जानकारी के अनुसार आईजी डाॅ. सुमन मंजरी सहित लगभग 5 महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु सर्वोच्च सेवा पदक प्रदान किया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा हेतु रक्षाबंधन पर्व पर ही हर जिले में महिला थाने प्रारंभ किए थे। समारोह में जिन महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें फतेहाबाद थाने में तैनात राइडर सिपाही सुंदर कुमारी को प्रथम महिला राइडर और स्कूल काॅलेज में छात्राओं को सुरक्षा प्रदान के लिए मिला सम्मान।

तकनीक से मुकदमों की तफ्तीश के लिए सेक्टर 24 पुलिस थाने तैनात हेड कांस्टेबल विमलेश हुई सम्मानित।महिलाओं की शिकायतों को काउंसलिंग से घर बसाने के लिए पंचकूला की पीएसआई सोमवती को मिला सम्मान।माउंट एवरेस्ट पर दो तरफ से तिरंगा व हरियाणा पुलिस का ध्वज फहराने वाली एसआई अनीता कुंडू को भी सम्मानित किया गया।पहली महिला आईजी डाॅण् सुमन मंजरी को भी उत्कृष्ट कार्यों पर सीएम ने सर्वोच्च पदक से सम्मानित किया।

कश्मीर में आतंकियों ने फिर सेना के वाहन पर चलाई गोलियां

पुलिस ने गेस्ट हाउस में पकड़ा सेक्स रैकेट, ग्राहक के साथ मिली नाबालिग

अमरनाथ यात्रियों पर हमले करने वाले आतंकियों को लेकर खुलासा करेगी जम्मू कश्मीर पुलिस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -