आज बिहार-झारखंड बंद
आज बिहार-झारखंड बंद
Share:

रांची : भाकपा माओवादी संगठन ने आज शुक्रवार को अपने एक साथी की मौत के विरोध में बिहार-झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बंद को देखते हुये राज्य के सभी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

माओवादियों का आरोप है कि पुलिस ने संगठन के सदस्य आशीष दा की हत्या की है, जबकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आशीष को मुठभेड़ में मारा गया है। माओवादियों ने आशीष की हत्या के लिये पुलिस को दोषी ठहराते हुये शुक्रवार को झारखंड-बिहार को बंद करने का आह्वान किया।

बंद के आह्वान को देखते हुये पुलिस बल को चारों ओर तैनात कर दिया गया है तथा वाहनों का चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोक परिवहन पर बंद का फिलहाल असर नहीं है और लोगों की आवाजाही बरकरार है। जबकि बंद के चलते बाजार सुबह से ही नहीं खुले है। फिलहाल पुलिस बल स्थिति पर नजर रखे हुये है।

जिसके लिये दुनियादारी छोड़ी, उसने ही दे दी मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -