भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
Share:

पूर्णिया : भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक का आयोजन 23 जून व 24 जून को हुआ। इस बैठक के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कार्यकर्ता और कर्मचारी उपस्थित थे। इस मामले में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रह्लाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया मजदूरों के समर्थन में नहीं है। मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान भी नहीं दिया गया है।

जबकि मंत्री जी स्वयं ही 10 माह पूर्व समस्याऐं हल करने का लिखित आश्वासन दे चुके हैं। इस मामले में भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रह्लाद सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां अभी भी श्रमिकों के अनुकूल नहीं है। केंद्रीय मुद्दों में श्रमिक विरोधी कानूनों पर रोक, सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में संशोधन करने की बात शामिल है।

इतना ही नहीं मंत्री से मांग की गई कि बैंक मित्र को बैंक कर्मी का दर्जा मिले। असंगठित विश्रामालय का निर्माण किया जाए। मजदूरों को बीपीएल कार्ड दिए जाऐं। इन सभी मांगों को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान इंद्रदेव यादव, दिनेश कुमार शर्मा, राकेश कुमार राय, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -