राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सुबह से ही कांग्रेस हेडक्वार्टर के सामने जमा होने लगे थे। मोर्चा के प्रसीडेंट अनुराग ठाकुर ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे- जो अफजल के यार है, वो देश के गद्दार है। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राहुल अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए देश की विरोधी ताकतों के साथ खड़े है। अनुराग ठाकुर ने राहुल से सवाल पूछते हुए कहा कि वो पहले साफ करे कि वो राष्ट्रवादियों के साथ है या राष्ट्रविरोधियों के साथ है।

साथ ही उन्होने यह भी कहा कि राहुल बताए कि वो जेएनयू में किसे सपोर्ट करने गए थे। ठाकुर ने चिदंबरम पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि अफजल का सपोर्ट करने के बाद चिदंबरम यह भी साफ करें कि इशरत जहां मामले में किसके कहने पर हलफनामे में बदलाव किया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -