प्रियंका-निक ने बेटी मालती संग सेलिब्रेट की दिवाली
प्रियंका-निक ने बेटी मालती संग सेलिब्रेट की दिवाली
Share:

दिवाली की धूम केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी देखने  के लिए मिल गई है। इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हर वर्ष की तरह इस साल भी अपने परिवार के साथ दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाया है।  लेकिन इस बार प्रियंका और निक की दिवाली और भी अधिक खास थी, क्योंकि बेटी मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) के जन्म के उपरांत यह उनकी पहली दिवाली थी। हाल ही में निक जोनास ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की हैं। हालांकि एक बार फिर से इन फोटोज में मालती का चेहरा छुपा हुआ ही है।

निक द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों में प्रियंका, निक और मालती व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते दखाई दे रहे है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका की गोद में मालती बैठी हुई हैं, वहीं निक ने बेटी का हाथ थाम रखा रहा। यह तीनों मिलकर दिवाली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं। एक तरफ जहां प्रियंका ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है, तो वहीं निक ने भी देसी अंदाज में सफेद कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। बेटी मालती ने सफेद कलर का फ्रॉक पहन रखा था। ट्रेडनिशनल आउटफिट में प्रियंका का परिवार बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

निक जोनास ने इन फोटोज को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यार के साथ दिवाली का खूबसूरत सेलिब्रेशन। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में खुशियां और रोशनी भरी रहे।" निक जोनास की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 1 दिसंबर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने पहले हिंदू रीति-रिवाजों और फिर ईसाई धर्म के मुताबिक शादी रचाई थी। इस ग्रैंड फैट वेडिंग ने पूरी दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

एथनिक लुक में पति संग स्पॉट हुई प्रियंका

दिवाली पर छुट्टियों का एलान होते ही प्रियंका को याद आए बचपन के दिन

दर्दनाक हादसे में इस फेमस एक्टर ने खोई अपनी जान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -